Gaza War: 'गाजा में इजरायली सेना का नरसंहार जारी' नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तार वारंट, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। गाजा युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने एक रिपोर्ट जारी की है, इसमें दावा किया गया है कि इजरायल दोबारा से गाजा में बच्चों को निशाना बना रहा है। यानी इजरायली सेना गाजा में फिलिस्तीनियों के बच्चों को जानबूझकर टारगेट कर रहा है। इतना ही नहीं उनके साथ नरसंहार जैसा काम किया जा रहा है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि पूरे इलाके के बच्चों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
नेतन्याहू ने था उकसाया?
इस रिपोर्ट में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि इजरायी सेना के पिछले 8 महीनों से हवाई हमले जारी है। इस दौरान 250 से ज्यादा बच्चे और 1,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी की मौत हो गई है। आगे बताया गया है कि इन हमलों में मारे गए लोगों में से करीब 30 फीसदी बच्चे शामिल है। पिछले साल जारी की गई इस संबंध में रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में नरसंहार करने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत देश के अधिकारियों ने ऐसे अपराधों को उकसाने का काम किया था।
इजरायली PM के खिलाफ वारंट जारी
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने कथित युद्ध आरोपों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ताजा रिपोर्ट से यह संकेत मिलते हैं कि इजरायल फिलिस्तीनी लोगों के प्रति नरसंहार का इरादा है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सीजफायर लागू होने के बाद भी गाजा में इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी है।
यह भी पढ़े -आईडीएफ का दावा गाजा में हमास नुखबा सेल का कमांडर सक्र अबू करीम ढेर, एक और लड़ाका भी मारा गया
सीएनएन ने जांच आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवासन मुरलीधर के हवाले से बताया, "अक्टूबर 2025 में हुए युद्धविराम के बाद भी, इजरायल द्वारा युद्धविराम और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत फिलिस्तीनी बच्चों को दी जाने वाली सुरक्षा की लगातार अवहेलना के चलते बच्चों की हत्याएं और गंभीर चोटें जारी हैं।"
इजरालय ने आरोपों पर क्या कहा?
इजरायल की सरकार ने नरसंहार के आरोपों को हर बार खारिज किया है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट की निंदा की है। इजरायली विदेश मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को प्रोपेगेंडा बताया है। वहीं, यूएन में इजरायली राजदूत डैनी डेनन ने इसे रिपोर्ट में छिपा हुए एक राजनीतिक तौर से प्ररित और झूठी रिपोर्ट कहा है।
Created On :   24 Jun 2026 10:52 PM IST












