US-Pak Relations: जेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार करने वाले बयान पर अमेरिकी सांसदों में गर्मा-गर्मी, आतंकियों को सहारा देने का बताया पुराना रिकॉर्ड

जेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार करने वाले बयान पर अमेरिकी सांसदों में गर्मा-गर्मी, आतंकियों को सहारा देने का बताया पुराना रिकॉर्ड
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार करने वाले बयान को लेकर हलचल देखने को मिल रही है। अमेरिका सांसदों ने कतर और पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान को लेकर नरमी बरतते हुए प्रतिक्रिया दी है। उनके बयान के बाद से ही अमेरिका की सियासत में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने पाकिस्तान और कतर की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने आतंकवाद से जुड़े हुए कई पुराने मामलों का भी जिक्र किया है।

क्या बोले सांसद रिक स्कॉट?

फ्लोरिडा से सांसद रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि दुनिया को ये समझ लेना चाहिए कि अमेरिका का असली दोस्त कौन है। उन्होंने ये आरोप भी लगाया है कि पाकिस्तान और कतर का नाम लंबे वक्त से ऐसे मामलों से जुड़ा रहा है जहां आतंकवाद को समर्थन या सुरक्षा मिलने की बातें सामने आई हैं। स्कॉट का ये भी कहना है कि अभी दोनों देशों की प्राथमिकता स्थायी शांति स्थापित करना नहीं है बल्कि ईरान के हितों को आगे बढ़ाना नजर आ रहा है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर सभी पक्ष ईमानदारी से प्रयास करते हैं तो ऐसा समझौता संभव है जिससे सभी को फायदा मिल सकता है।

टिम शीहे ने भी दी प्रतिक्रिया

मोंटाना से सांसद टिम शीहे ने एक न्यूज चैनल में दिए गए इंटरव्यू में पाकिस्तान की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि दुनिया ये नहीं भूली है कि अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन कई सालों तक पाकिस्तान में छिपा था। उन्होंने ये आरोप भी लगाया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने पहले भी ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे अमेरिका की चिंताएं बढ़ी हैं। शीहे ने कतर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उस पर लंबे समय से विवादित संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप लगते रहे हैं। उनके मुताबिक ऐसे देशों को पूरी तरह निष्पक्ष मध्यस्थ मानना आसान नहीं है।

Created On :   23 Jun 2026 12:36 PM IST

Tags

Next Story