PM Modi-JD Vance Conversation: पीएम मोदी के पास आया अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का फोन, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी के पास आया अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का फोन, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। हमने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।'

पिता बनने पर दी बधाई

इसके साथ ही पीएम ने वेंस और उनके परिवार को बेटे के जन्म पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि वेंस चौथी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मिराबेल है। वेंस की पत्नी का नाम ऊषा है, जो कि भारतीय मूल की हैं।

पीएम मोदी और वेंस के बीच यह बातचीत ऐसे वक्त पर हुई है जब एक दिन पहले अमेरिकी सीनेट में भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का बिल पास हुआ। इसके अलावा भारत के विदेशी चंदा कानून (FRCA) में प्रस्तावित बदलावों पर अमेरिकी सांसद रिले मूर ने चिंता जाहिर की थी। उनके मुताबिक इन बदलावों की वजह से चर्चा और धार्मिक संस्थाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। भारत सरकार के इस कदम को उन्होंने ईसाइयों के खिलाफ बताया था।

उनके इस बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ये भारत का आंतरिक मामला है। ये भी कहा था कि अमेरिका समेत अन्य देशों में भी विदेशी फंडिंग को लेकर अपने कानून हैं।

पिछले साल परिवार के साथ भारत आए थे वेंस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पिछले साल 3 से 7 मार्च 2025 तक भारत में थे। उनके साथ उनका परिवार भी था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया था, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह वेंस की पहली ऑफिशियल भारत यात्रा थी।

Created On :   8 Aug 2026 11:53 PM IST

Tags

Next Story