US Iran War: इजराइली PM नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

इजराइली PM नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को कॉल किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को कॉल किया है। उन्होंने पीएम मोदी को कॉल कर दोनों देशों के रिश्तों पर बातचीत की है। इसके साथ ही रणनीतिक साझेदारी को लेकर भी चर्चा हुई है। 28 फरवरी 2026 को हुए ईरान पर इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव गहरा गया था। जबकि, भारत लगातार दोनों देशों से शांति की मांग करता रहा है।

नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत

दोनों देशों राष्ट्राध्यक्ष नरेंद्र मोदी और बेंजामिन ने पश्चिमी एशिया यानी मिडिल ईस्ट में हालिया घटनाओं पर चर्चा की। वे एक दूसरे से संपर्क में बने रहने के लिए सहमत हुए। फोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी और नेतन्याहू ने अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।

पीएम मोदी को गुरुवार 06 अगस्त 2026 को पीएम नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने भारत-इजरायल स्पेशनल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रहे डेवलपमेंट का रिव्यू किया।

इजराइल-भारत के बीच स्ट्रैटेजिक साझेदारी

भारत और इजरायल के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक साझेदारी के स्तर पर रिश्ते हैं। यह मुख्य रूप से रक्षा, उच्च तकनीक, कृषि और गहरे रणनीतिक विश्वास पर आधारित रिश्ते हैं। दोनों देशों के बीच 1992 में औपचारिक तौर पर राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। कहा जाता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान इन देशों के रिश्तों को और ऊंचाई मिली है। इसी रणनीतिक साझेदारी को लेकर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच फोन पर चर्चा हुई।

दोनों देशों के बीच 1992 में एक व्यापक रणनीतिक और सैन्य साझेदारी की शुरुआत हुई थी। इसमें बड़े पैमाने पर रक्षा सहयोग, संयुक्त हाई-टेक और एआई रिसर्च समेत 3.75 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार शामिल है।

Created On :   7 Aug 2026 12:18 AM IST

Tags

Next Story