समंदर में भारतीय जहाज पर हमला: अचानक प्रोडेक्टाइल से मालवाहक शिप की टक्कर, पानी में डूबा, सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित

डिजिटल डेस्क, सना। यमन के तटीय क्षेत्र के पास अचानक भारतीय जहाज पर हमला हो गया है। इस घटना के दौरान 14 नाविक सवार थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस हमले पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। बताया जा रहा है कि भारत के मालवाहक जहाज 'फैज नूरे औलिया' से किसी अज्ञात दिशा से आए प्रोडेक्टाइल की टक्कर हो गई थी। इसके बाद उसने अपना संतुलन खो दिया और पानी भर जाने की वजह से वह समुद्र में पलटकर डूब गया।
यह भी पढ़े -चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिक पर्यावरण और अन्य आंकड़ों ने इस वर्ष की पहली छमाही में प्रभावशाली परिणाम दिखाए
हमले पर भारत ने क्या कहा?
इस घटना के तुरंत बाद यमन के तटरक्षक बलों ने मोर्चा संभालते हुए एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पानी में फंसे 13 भारतीय समेत सभी 14 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जहां से उन्हें सुरक्षित मोखा बंदरगाह पर पहुंचा दिया गया।
इस हमले की भारत सरकार को जानकारी मिलते ही तुरंत कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस घटना पर कहा कि यह हमला बिना उकसावे के किया गया है। साथ ही इस घटना की निंदा भी की है।
DGMA को दिए निर्देश
इस घटना को लेकर महानिदेशक समुद्री प्रशासन (DGMA) को अहम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसमें प्रशासन को संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करने को कहा गया है। साथ ही इलाके में मौजूद सभी भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को बताया गया है और रेस्क्यू किए गए क्रू मेंबर्स को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को निर्दिश दिए हैं। इसके अलावा भारत ने रेस्क्यू अभियान में मदद करने वाले यमन अधिकारियों का धन्यवाद किया है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि इलाके में व्यापारिक जहाजों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित आवाजाही और व्यापार को बनाए रखना बेहद जरूरी है।
Created On :   5 Aug 2026 12:52 AM IST












