US-Iran War: ट्रंप ने अब दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका! मध्यस्थता सूची से हटाया नाम, नहीं करा सकेगा अमेरिका-ईरान में शांतिवार्ता, ये देश होंगे शामिल

ट्रंप ने अब दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका! मध्यस्थता सूची से हटाया नाम, नहीं करा सकेगा अमेरिका-ईरान में शांतिवार्ता, ये देश होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान जंग में मध्यस्थ बनने का ख्वाब देखने वाले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमावार (3 अगस्त) को ईरान जंग में समझौता कराने वाले देशों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर का नाम है लेकिन पाकिस्तान को बाहर कर दिया है। जो पाकिस्तान अमेरिका की हमेशा जी हुरूरी करता आ रहा है उसकी ट्रंप ने छुट्टी कर दी है।

समझौते में ये देश निभा रहे मुख्य भूमिका

ट्रंप ने एक बयान में कहा कि ईरान के कहने पर हमने समझौते को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। इस दौरान उन्होंने सभी देशों का नाम लिया लेकिन पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा हम बात कर रहे हैं। हम ईरान के कहने पर वार्ता कर रहे हैं। इस बातचीत में सऊदी अरब, यूएई और कतर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

पाकिस्तान को क्यों नहीं किया गया शामिल?

ईरान जंग में समझौता कराने के लिए पाकिस्तान भले ही कोशिश कर रहा है लेकिन अमेरिका और ईरान दोनों ही देशों को उस पर विश्वास नहीं है। अमेरिका के पूर्व सीनेटर ने कहा कि हाल ही रिपोर्ट्स में इस तरह की खबरें सामने आईं हैं कि पाकिस्तान ईरान को चीनी हथियार सप्लाई कर रहा है। चीन और ईरान के बीच हुई डील के तहत पाकिस्तान अपने देश के रास्ते चीनी एयर डिफेंस सिस्टम ईरान तक पहुंचाने का काम कर रहा है। यह खबर ट्रंप तक पहुंची होगी इसलिए उन्होंने पाकिस्तान को मध्यस्ता की सूची में शामिल नहीं किया।

ईरान के पास आखिरी मौका- ट्रंप

ईरान के यह आखिरी मौका है उसके बाद उसे बर्बादी का सामना करना होगा। वाइट हाउस में ट्रंप ने कहा क्षेत्रीय ताकत (यूएई, कतर, सउदी) ताकते महाहमले को रोकने पर तेहरान के साथ बातचीत करने को कह रहे हैं। इस बातचीत पर ईरान ने यूएस के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने अपने बयान में कहा, मुझे लगता है कि इस बातचीत से शायद जंग में कुछ हो सकता है। मैं उन्हें बर्बादी से पहले आखिरी मौका देना चाहता हूं। यह ईरान के लिए आखिरी मौका है।

Created On :   4 Aug 2026 3:25 PM IST

Tags

Next Story