अमेरिका-ईरान वॉर: ट्रंप के दावे पर तेहरान की दो-टूक, कहा- होर्मुज स्ट्रेट में केवल IRGC की अनुमति...

ट्रंप के दावे पर तेहरान की दो-टूक, कहा- होर्मुज स्ट्रेट में केवल IRGC की अनुमति...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमले करने पर रोक लगा दी है और कहा कि युद्ध खत्म करने वाले प्रस्ताव पर बातचीत की बात कही है। इन सबके बीच ईरान की बड़ी प्रतिक्रिया समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमले करने पर रोक लगा दी है और कहा कि युद्ध खत्म करने वाले प्रस्ताव पर बातचीत की बात कही है। इन सबके बीच ईरान की बड़ी प्रतिक्रिया समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सामने आई है। तेहरान की तरफ से उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया और गलत बताया है, जिनमें बताया गया है कि होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोल दिया है। इस पर ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका के हमले जारी रहेंगे, तब तक होर्मुज स्ट्रेट पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जहाज सिर्फ उन्हीं तय रास्तों से निकल सकते है, जिन्हें IRGC की मंजूरी मिलती है।

ट्रंप ने अमेरिका ईरान समझौते का किया जिक्र

ईरान के इस बयान के पहले शनिवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वह अमेरिकी सेना को ईरान पर अब नए हमले करने के आदेश नहीं देंगे। उन्होंने दावा किया था कि मध्य पूर्व के सहयोगी पांच महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते के पैमाने तक पहुंच गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस समझौते में होर्मुज स्ट्रेट को तत्काल पूरी तरह से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल है। ट्रंप ने बताया कि इस निवेदन के आधार पर हमले समाप्त करने पर सहमति जताई है। लेकिन शर्ते यह है कि तेजी से कोई समझौता होना चाहिए।

ट्रंप के बयान पर ईरान का दो टूक जवाब

ट्रंप के इस टिप्पणी के बाद ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री सैयद माजिद इब्न अल-रजा ने एक्स पर बताया, देश "न तो हैरान है और न ही पैसिव।" उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका से आने वाले खतरों को ध्यान में रखते हुए ईरान लगातार सतर्क बना हुआ है। वहीं, मध्यस्थता से जुड़े हुए एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि ट्रंप की तरफ से ऐलान किए हुए प्रस्ताव में अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा चर्चा शुरू करने की बात कही गई है।

Created On :  

Tags

Next Story