Tension in Strait of Hormuz: ईरान के नजदीक समंदर में LPG टैंकर पर अटैक, 28 भारतीय नाविक थे सवार

ईरान के नजदीक समंदर में LPG टैंकर पर अटैक, 28 भारतीय नाविक थे सवार
मिडिल ईस्ट का तनाव एक बार फिर समुद्री जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पहुंच गया है। ईरान के समंदर वाले इलाके में शुक्रवार को एक एलपीजी टैंकर पर हमला हुआ था।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट का तनाव एक बार फिर समुद्री जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पहुंच गया है। ईरान के समंदर वाले इलाके में शुक्रवार को एक एलपीजी टैंकर पर हमला हुआ था। इस जहाज पर भारत के 28 नाविक सवार थे, जो सभी सुरक्षित है। इसकी पुष्टि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने की है। उसने अपने एक आदेश में कहा कि इस घटना पर संबंधित अधिकारी संपर्क बनाए हुए हैं और पूरा घटनाक्रम उनकी निगरानी में चल रहा है।

इस जहाज पर हुआ अटैक

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि मोजाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर अटैक हुआ है, लेकिन इससे राहत की बात यह रही कि सभी भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित है।

वहीं, भारतीय समुद्री कर्मचारियों के संगठन फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है, जिसमें उसने बताया कि यह हमला होर्मुज स्ट्रेट के नजदीक हुआ है, जिसे अज्ञात मिसाइल से निशाना बनाया गया। जिस समय टैंकर को टारगेट किया गया था, उस समय वह फारस की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा था। हालांकि, इस हमले के पीछे कोई स्पष्ट कारण और किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हमले के बाद उठने लगे सवाल

एक बार फिर दुनिया के लिए सबसे समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। ये रास्ता ईरान और ओमान के बीच में स्थित है, जो ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहत अहम माना जाता है। हालिया संघर्ष से पहले तक इस रास्ते से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरती थी। लेकिन तनाव की वजह से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही न के बराबर हो गई है।

Created On :  

Tags

Next Story