Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने रूस को लेकर दिया बड़ा बयान, दुश्मन को कमजोर करने के लिए लॉन्ग रेंज हमले रहेंगे जारी

जेलेंस्की ने रूस को लेकर दिया बड़ा बयान, दुश्मन को कमजोर करने के लिए लॉन्ग रेंज हमले रहेंगे जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। युद्ध को करीब 4 साल से ज्यादा हो गए हैं। इसी बीच रविवार (2 अगस्त) को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा वह दुश्मन देश को कमजोर करने के लिए लॉन्ग रेंज हमले जारी रखने की बात कही है।

जेलेंस्की ने कहा कीव ने रूस के सारातोव ऑयल रिफाइनरी और एंगेल्स मिलिट्री एयरबेस के साथ-साथ रूस के सैन्य और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर लॉन्ग रेंज हमलों को अंजाम दिया है।

रूस में कहां-कहां किए हमले

राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने इस संबंध में रविवार (2 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम रूस के उन सभी ठिकानों पर लॉन्ग रेंज सैंक्सन्स की कार्रवाई को जारी रखे हुए हैं, जो युद्ध में उसकी ताकत को बढ़ाते हैं और उनकी कार्रवाइयों के लिए आर्थिक मदद पहुंचाते हैं।'

यूक्रेन ने शनिवार को कहां हमले किए

उन्होंने कहा, 'कल शनिवार (1 अगस्त, 2026) की रात, रूस के सारातोव में दो रणनीतिक ठिकानों- सारातोव ऑयल रिफाइनरी और एंगेल्स मिलिट्री एयरबेस- को निशाना बनाया गया, जो फ्रंट लाइन से 600 किलोमीटर से ज्यादा दूर है। वहीं, कालुगा इलाके में ल्यूडिनोव्स्काया ऑयल डिपो पर भी हमला किया गया. जबकि ब्रायंस्क क्षेत्र में हमारे योद्धाओं ने उस जगह पर सटीक हमला किया, जहां हमलावर ड्रोन्स को स्टोर, तैयार और लॉन्च किया जाता था।'

उन्होंने कहा, 'मैं यूक्रेन के रक्षा बलों के सभी सैनिकों को धन्यवाद देता हूं, जो हमारी लंबी दी तक मार करने को क्षमता को लगातार मजबूत कर रहे हैं और सटीक हमला भी कर रहे हैं। हम इस जंग को वहीं वापस लेकर जा रहे हैं, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी।'

Created On :   3 Aug 2026 12:28 AM IST

Tags

Next Story