Trump tariff: भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में पास हुआ बिल, 86 सांसदों ने पक्ष में किया वोट

भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में पास हुआ बिल, 86 सांसदों ने पक्ष में किया वोट
भारत और चीन समेत 5 देशों पर 100 फीसदी तक का टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास हो गया है। 86 सांसदों ने बिल के पक्ष में जबकि 11 ने विरोध में वोट दिया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और चीन समेत 5 देशों पर 100 फीसदी तक का टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास हो गया है। 86 सांसदों ने बिल के पक्ष में जबकि 11 ने विरोध में वोट दिया।

इस बिल के अनुसार, अमेरिका अब भारत, चीन, अजरबैजान, हंगरी और स्लोवाकिया पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है। इस बिल को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों का समर्थन मिला। इस बिल को लाने का उद्देश्य रूस के तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, जिससे उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कम हो सके।

पहले था 500 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

बिल के शुरुआती ड्रॉफ्ट में रूस में तेल और गैस खरीदने वाले इन पांचों देश पर 500% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे बाद में घटाकर 100 फीसदी कर दिया गया था। अब इस बिल को संसद के निचले सदन यानि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भेजा जाएगा। वहां से पास होने पर यह अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद कानून बन जाएगा।

बता दें कि भारत ने अपनी जरूरत का करीब आधा कच्चा तेल रूस से खरीदता है। जून के महीने में ही भारत ने रूस से रिकॉर्ड 26.1 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल खरीदा था। यह उसके कुल आयात का करीब 53 फीसदी है। मई महीने की तुलना में भारत ने रूस से करीब 39 फीसदी ज्यादा कच्चा तेल आयात किया है।

Created On :   8 Aug 2026 1:08 AM IST

Tags

Next Story