Iran-US tension: ईरान-अमेरिका के बीच बिगड़ी बात, ट्रंप की धमकी से नाराज ईरान ने रोकी बातचीत

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। स्विटजरलैंड में 21 जून को ईरान और अमेरिका के बीच हुई बातचीत खत्म हो गई है। इसकी वजह डोनाल्ड ट्रंप की धमकी है, जो उन्होंने ईरान को दी थी। ईरान के डेलीगेशन में शामिल बाघेर गालिबाफ ने कहा, 'करीब 80 मिनट की बातचीत के बाद मुझे पता चला कि ट्रम्प ने हमारे राष्ट्रपति, हमारी वार्ता टीम और हमारे इलाके को लेकर धमकी भरे बयान दिए हैं।'
गालिबाफ के मुताबिक ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी डेलिगेश बैठक खत्म करने का फैसला कर, वहां से चला गया। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद अमेरिका की ओर से मध्यस्थों की तरफ से एक और बैठक करने की इच्छा जताई गई, जिसे ईरान ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
यही नहीं ईरान के डेलिगेशन ने मीटिंग के बाद न ही वहां मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति से हाथ मिलाया और न ही फोटो सेशन में हिस्सा लिया। उधर, जब इसे लेकर जेडी वेंस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि केवल नेतन्याहू ही बातचीत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन कई बार ट्रम्प के अचानक और सख्त बयानों से भी तनाव पैदा हो जाता है।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान की बातचीत में बड़ा फैसला, 21 अगस्त तक तेल कारोबार को मिली छूट, जानें भारत को फायदा या नुकसान?
क्या था ट्रंप का बयान?
जिस समय ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधि शांति समझौते पर आगे की बातचीत कर रहे थे, उसी समय अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को लेकर धमकी भरा पोस्ट किया था। उन्होंने मैसेज में कहा कि ईरान तुरंत लेबनान में हिजबुल्ला को परेशानी देने से रोके। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम ईरान पर दोबारा बड़ा हमला करेंगे।
Created On :   23 Jun 2026 10:00 PM IST









