बेकसूर छात्रों पर गोलियों की बरसात: फिलीपींस के टैकलोबान शहर में स्थित हाई स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 स्टूडेंट की मौत 5 घायल

फिलीपींस के टैकलोबान शहर में स्थित हाई स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 स्टूडेंट की मौत 5 घायल
टैकलोबान शहर में स्थित सैन जोस नेशनल हाई स्कूल परिसर में फायरिंग, पूरे इलाके में दहशत, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फिलीपींस के एक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें तीन स्टूडेंट की मौत हो गई,जबकि पांच छात्रों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक अंधाधुंध गोलीबारी यह घटना टैकलोबान शहर में स्थित सैन जोस नेशनल हाई स्कूल परिसर में दो संदिग्ध लोगों ने सोमवार को की। स्कूल परिसर में हुई फायरिंग की वजह से स्टूडेंट में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए घटना में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में एक आरोपी सैन जोस नेशनल हाई स्कूल का छात्र ही बताया जा रहा है, गोलीबारी की घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, लोगों में डर का माहौल बन गया है। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दी है। पुलिस जांच एजेंसियां अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि स्कूल में हुई इस हिंसक घटना के पीछे की क्या वजह थी। अधिकारियों घटना की विस्तृत जांच करने में जुटे हुए है।

Created On :   22 Jun 2026 3:27 PM IST

Tags

Next Story