दशकों पुराना विवाद: ताइवान सीमा में बढ़ी चीन की सैन्य गतिविधियां, ताइवानी सेना ने उठाए जवाबी कदम

ताइवान सीमा में बढ़ी चीन की सैन्य गतिविधियां, ताइवानी सेना ने उठाए जवाबी कदम
ताइवान रक्षा मंत्रालय ने बताया 2 चीनी सैन्य विमानों, 8 चीनी नौसैनिक युद्धपोतों और 4 सरकारी जहाजों की मौजूदगी ताइवान सीमा के पास नजर आई, ताइवानी सेना ने जवाबी कदम उठाए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताइवान की सशस्त्र सेनाएं पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। चीन-ताइवान के बीच दशकों पुराना विवाद है। ताइवान रक्षा मंत्रालय (MND) से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे ताइवान ने अपने आसपास 2 चीनी सैन्य विमानों, 8 चीनी नौसैनिक युद्धपोतों और 4 सरकारी जहाजों की मौजूदगी देखी गई है। ताइवानी सेना ने चीन की इन सभी गतिविधियों पर जवाबी कदम उठाए।

ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया रविवार सुबह 6 बजे तक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के दो विमान और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के आठ जहाज ताइवान सीमा के आसपास देखे गए। ताइवान की सशस्त्र सेनाएं पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

ताइवान सीमा में चीन की सैन्य गतिविधियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, एक दिन पहले शनिवार को भी चीन की सैन्य गतिविधियां नजर आई थी। ताइवान ने कहा बीते दिन 5 चीनी सैन्य विमानों, 9 युद्धपोतों और 5 सरकारी जहाजों की जानकारी पता चली, बताया जा रहा है कि इनमें से एक प्लेन ताइवान स्ट्रेट की मिडिल लाइन को पार करते हुए ताइवान के साउथ- वेस्ट एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में भी घुस गया था। इस पर ताइवानी सेना ने बिना देरी किए हुए जवाबी कार्रवाई की।

आपको बता दें चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच ताइवान अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में जुटा है। इसी महीने ताइवान की पहली स्वदेशी पनडुब्बी ने काऊशुंग बंदरगाह से समुद्री परीक्षणों का एक और दौर पूरा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पनडुब्बी का 15वां समुद्री परीक्षण और नौवां डाइविंग टेस्ट था, इसे ताइवान की समुद्री सुरक्षा रणनीति में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

Created On :   21 Jun 2026 3:49 PM IST

Tags

Next Story