मिडिल ईस्ट शांति समझौता: अमेरिका और ईरान के बीच MoU साइन होने के बाद ट्रंप ने तेहरान को चेताया! देरी का लगाया आरोप

अमेरिका और ईरान के बीच MoU साइन होने के बाद ट्रंप ने तेहरान को चेताया! देरी का लगाया आरोप
ईरान और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) साइन होने के बाद तीखी बयानबाजी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) साइन होने के बाद तीखी बयानबाजी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बयान दिया है, इसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मजबूरी में मुलाकात नहीं की थी, लेकिन ईरान की तरफ से की गई थी, क्योंकि अब उनका खेल समाप्त हो गया है। समझौते के मुताबिक, 60 दिनों का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद उन्हें कोई पैसा नहीं दिया जाएगा। उनका ये सख्त बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब दोनों पक्षों के बीच स्विट्डलैंड में होने वाली डील साइन में देरी हुई है। साथ ही उन्होंने ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।

डील से ईरान मजबूत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में स्पष्ट कह दिया कि इस जंग के कारण ईरान कमजोर पड़ा है। इसके अलावा उन्होंने उन राजनीतिक आलोचनाओं पर टिप्पणी की है, जिसमें तर्क दिया गया था कि इस डील से ईरान मजबूत स्थिति में लौट आया है। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि युद्ध में तेहरान की एयरफोर्स, नेवी समेत कई किमती हथियारों ने चार महीने में ही अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है। साथ ही कहा कि ईरानी सैन्य क्षमताएं काफी कम हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान से जुड़े कोई सबूत नहीं दिए हैं।

कहां होने थे डील पर हस्ताक्षर

गौरतलब है कि 19 जून, 2026 को अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में बैठक होने वाली थी। ये हाई लेवल की मीटिंग देश के बुरगेनस्टॉक में आयोजित थी, लेकिन इसे अचानक रद्द कर दिया गया है। अटकलें लगाई जा रही है कि इस डील में लेबनान का मुद्दा शामिल है, लेकिन इजरायली सेना लगातार उस पर हमला कर रही है।

वहीं, एमओयू साइन होने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर डील पर बातचीत होने के दौरान अमेरिका कोई अनुचित मांग करता है तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Created On :   19 Jun 2026 7:31 PM IST

Tags

Next Story