अमेरिका-ईरान के बीच प्रथम चरण के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का स्वागत चीनी विदेश मंत्रालय

अमेरिका-ईरान के बीच प्रथम चरण के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का स्वागत  चीनी विदेश मंत्रालय
अमेरिका और ईरान के बीच पहले चरण के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर तनाव कम करने और युद्धविराम की गति को मजबूत करने के लिए सकारात्मक महत्व रखते हैं। चीन इसका स्वागत करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में संबंधित सवाल का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने यह बात कही।

बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच पहले चरण के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर तनाव कम करने और युद्धविराम की गति को मजबूत करने के लिए सकारात्मक महत्व रखते हैं। चीन इसका स्वागत करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में संबंधित सवाल का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने यह बात कही।

प्रवक्ता ने यह उम्मीद प्रकट की कि अमेरिका और ईरान सहित विभिन्न संबंधित पक्ष समझौतों की भावना का पालन करेंगे और अपनी प्रतिबद्धताओं को ईमानदारी से निभाएंगे। बल प्रयोग से समस्या का समाधान नहीं हो सकता; निष्पक्ष वार्ता ही सही रास्ता है। चीन को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान दोनों ही वार्ता के दूसरे चरण के प्रति तर्कसंगत और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे, एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे और वार्ता के अगले चरण में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने लेबनान में अपने सैन्य अभियान बंद नहीं किए हैं। ईरान ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि इस कदम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन के पहले चरण के कार्यान्वयन में बाधा आ सकती है।

इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, इजरायल सहित विभिन्न संबंधित पक्षों को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के समग्र हितों के अनुरूप कार्य करना चाहिए और ईरान और अमेरिका के बीच पहले चरण के समझौता ज्ञापन के कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने और वार्ता के दूसरे चरण को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए। चीन अपने प्रभाव का इस्तेमाल जारी रखने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर मध्य पूर्व में जल्द से जल्द स्थायी शांति और स्थिरता प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2026 5:21 PM IST

Tags

Next Story