ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में भाग लेंगे वांग यी
बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने घोषणा की कि भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वैदेशिक मामले कार्यालय के निदेशक वांग यी 22 से 23 जून तक भारत में आयोजित होने वाली ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में भाग लेंगे।
इस बैठक पर संबंधित सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पक्ष ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ वर्तमान अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति, महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों, परंपरागत तथा गैर परंपरागत सुरक्षा चुनौतियों के निपटारे के तालमेल पर रायों का आदान-प्रदान करेगा ताकि इस सितंबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए राजनीतिक तैयारी की जाए।
चीन इस बैठक में बिक्स सदस्यों के साथ आदान-प्रदान मजबूत कर ब्रिक्स राजनीति व सुरक्षा क्षेत्रों के सहयोग को गहराने और विश्व शांति व सुरक्षा के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रतीक्षा करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Jun 2026 5:42 PM IST












