गाजा में वास्तविक और स्थायी युद्धविराम का चीन का आह्वान
बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू छोंग ने 18 जून को गाजा में मानवीय स्थिति पर सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन खुली बैठक में भाषण देते हुए गाजा में एक स्थायी और वास्तविक युद्धविराम का आह्वान किया।
फू छोंग ने कहा कि हाल ही में, मध्य पूर्व में तनाव कम हुआ है। चीन को उम्मीद है कि यह सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी और गाजा सहित अन्य क्षेत्रीय संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। गाजा में पिछले अक्टूबर में युद्धविराम समझौता हुआ था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक शांति कायम नहीं हो पाई और इजरायली सैन्य कार्रवाई में 1,000 से अधिक लोग मारे गए। इजरायल अपना सैन्य कब्जा बढ़ाना जारी रखे हुए है, जो चीन के लिए गंभीर चिंता का विषय है। बल प्रयोग से स्थायी सुरक्षा नहीं मिल सकती। इससे शांति प्राप्त करने में और अधिक बाधाएं ही उत्पन्न होंगी।
चीन विभिन्न संबंधित पक्षों, विशेष रूप से इजरायल से, युद्धविराम समझौते का पूरी तरह से पालन करने और इसका उल्लंघन करने वाली किसी भी जोखिम भरी कार्रवाई को रोकने का आह्वान करता है। संबंधित पक्षों पर महत्वपूर्ण प्रभाव रखने वाले देशों को स्थायी युद्धविराम प्राप्त करने के लिए अधिक सक्रिय कदम उठाने चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Jun 2026 5:22 PM IST












