PM Shehbaz Sharif's statement: खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा पाकिस्तान, प्रतिनिधिमंडल जाएगा ईरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का जल्द ही किया जाएगा। इसी पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने शुक्रवार (19 जून) को बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा वह खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।
बता दें, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से मिलकर तेहरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी। शहबाज शरीफ ने असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने गुरुवार की शाम ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर वार्ता की। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा मुश्किल समय में तेहरान के साथ खड़े होने के लिए आपका आभार।
खामेनेई की श्रद्धांजलि 4 और 5 जुलाई को होगा। 6 ओर 7 जुलाई को विशाल जुलूस निकाला जाएगा। 9 जुलाई को सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया जाएगा।
Created On :   20 Jun 2026 12:23 AM IST











