Middle East Peace Deal: अमेरिका-ईरान समझौते पर जेडी वेंस का सख्त रुख, परमाणु कार्यक्रम, लेबनान समेत इन मुद्दों पर किया साफ

अमेरिका-ईरान समझौते पर जेडी वेंस का सख्त रुख, परमाणु कार्यक्रम, लेबनान समेत इन मुद्दों पर किया साफ
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) साइन हो गए हैं। इसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) साइन हो गए हैं। इसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। ये टिप्पणी उस संबंध में की गई है, जिसमें ईरान के साथ हुए समझौते को लेकर दी गई है। उन्होंने इस दौरान मिसाइल, परमाणु कार्यक्रम, लेबनान और प्रतिबंधों के मुद्दों पर कड़ा बयान देते हुए अमेरिका की तरफ से रुख साफ किया है।

दुनिया के लिए खतरा पैदा!

जेडी वेंस का कहना है कि अमेरिका के साथ जब अंतिम समझौता होगा, उस समय ईरान के पास ऐसी कोई मिसाइलें नहीं होगी, जो पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा कर सके। इस प्रकार की उन्होंने उम्मीद लगाई है। साथ ही तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कहा कि अगर उसे फिर से इसे शुरू करना पड़ेता तो इसके लिए बहुत पैसों की जरूरत पड़ेगी।

इसके साथ ही उन्होंने लेबनान से जुड़े समझौते पर कहा कि इजरायल और लेबनान दोनों पक्ष इसका सम्मान करेंगे और इसे सही तरीके से फॉलो भी करेंगे।

इजरायल और लेबनान मुद्दे पर क्या कहा?

अमेरिकी डिप्टी प्रेसिडेंट का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में किसी तरह का तनाव फैलता है तो इसे बातचीत के जरिए ही सुलझाना पड़ेगा, ताकि लड़ाई की स्थिति पैदा न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगे चलकर दक्षिणी लेबनान की सुरक्षा और वहां कानून व्यवस्था को चलाने के लिए लेबनान सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। अमेरिका की भी यही मांग है।

ईरान के साथ हुई आखिरी चर्चा का जिक्र किया और कहा कि 60 दिन के बाद क्या नियम और शर्तें होनी चाहिए? ये तो सब अंतिम दौर की बातचीत में तय किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते की बातों को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में पेश किया जाएगा।

Created On :   18 Jun 2026 10:43 PM IST

Tags

Next Story