ईरान-अमेरिका पीस डील का दिखा इफेक्ट, होर्मुज स्ट्रेट से बैखोफ गुजर रहे जहाज, देखें ताजा तस्वीर

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच जंग खत्म हो गई है। बुधवार देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के प्रसिद्ध वर्साय पैलेस में पीस डील (शांति समझौते) पर साइन किए। इसके बाद से ही खाड़ी इलाकों में हालात दोबारा सामान्य होने के संकेत मिलने लगे हैं। गुरूवार को सऊदी अरब के झंडे वाले 60 लाख बैरल क्रूड ऑयल से लदे तीन बड़े टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरे।
यह भी पढ़े -आईईए प्रमुख को होर्मुज के भविष्य की फिक्र, बोले- कई देश अपनी ऊर्जा नीतियों की कर रहे समीक्षा
होर्मुज से ऑयल टैंकर और शिप की आवाजाही शुरू
अमेरिका-ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट से राहत भरी तस्वीरें सामने आई हैं। बड़े-बड़े जहाज और ऑयल टैंकर बैखोफ और आसानी से आवाजाही कर रहे हैं। वो जहाज जो कि सुरक्षा कारणों से पहले अपनी लोकेशन को छिपा रहे थे, वे अब ट्रांसपोंडर चालू कर आजादी के साथ य़ात्रा कर रहे हैं। बता दें कि ईरान-अमेरिका शांति समझौते में होर्मुज स्ट्रेट को खोलना और ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नाकेबंदी को हटाना प्रमुख रूप से शामिल है।
हालांकि, यहां फिर से युद्ध के पहले जैसी स्थिति बनने में अभी समय लगेगा। शिपिंग कंपनियों के मुताबिक समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाने और बारूदी सुरंगों की जांच जैसे काम जब तक नहीं हो जाते समुद्री यातायात पहले जैसा नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़े -30 दिनों के भीतर होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा, ईरानी प्रतिबंध भी होंगे खत्म, अमेरिका और ईरान के समझौते में कौन-कौन से मुद्दे शामिल
गिरीं तेल कीमतें
शांति समझौते का वैश्विक तेल बाजार में भी असर दिखा है। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। अब उसकी कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, जो कि युद्ध के बाद का सबसे निचला स्तर है। विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में कमी का असर जल्द ही भारत और पाकिस्तान समेत अन्य कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है जो कि युद्ध के दौरान काफी बढ़ गई थीं।
Created On :   18 Jun 2026 9:53 PM IST












