जी-7 शिखर सम्मेलन: फ्रांस में PM मोदी ने दुनिया के नेताओं को दिया संदेश, कहा- 'भरोसे पर टिकी होती है साझेदारियां'

फ्रांस में PM मोदी ने दुनिया के नेताओं को दिया संदेश, कहा- भरोसे पर टिकी होती है साझेदारियां
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस के दौरे पर है, जहां पर वो जी-7 की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दुनिया के नेताओं को संदेश दिया है कि मौजूदा समय में वापसी करना सबसे भरोसे की गणनीतिक संपत्ति है।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस के दौरे पर है, जहां पर वो जी-7 की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दुनिया के नेताओं को संदेश दिया है कि मौजूदा समय में वापसी करना सबसे भरोसे की गणनीतिक संपत्ति है। उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा कि आज दुनिया में संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि भरोसे की कमी दिखाई दे रही है। जी-7 शिखर सम्मेलन की मीटिंग फ्रांस के एवियर शहर में आयोजित की गई है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए थे, जो पीएम मोदी की बगल वाली कुर्सी पर बैठे थे।

जी-7 शिखर सम्मेलन की थीम

ट्रंप के बगल में बैठकर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को दाता-दानी के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। इससे अलग हटाकर उन्हें एकजुटता और समानता के आधार पर साझेदारी की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। इस बैठक की थीम 'नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से मजबूत करने' पर रखी गई थी। इसमें पीएम मोदी ने भाग लेते हुए कहा कि आज दुनिया पहले ज्यादा आपस में जुड़ी हुई है और एक-दूसरे पर निर्भर है। साथ ही उन्होंने कहा कि साझेदारियां तभी सफल हो पाएगी, जब वे भरोसे पर टिकी हों।

'ग्लोबल साउथ को दुनिया से उम्मीद'

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर देते हुए कहा कि 'ग्लोबल साउथ' को दुनिया से बहुत उम्मीदें हैं। जिसे सिर्फ सहायता नहीं, बल्कि साझेदार भी होना चाहिए। उनसे सहायता देने और लेने में कोई सोच बीच में नहीं आनी चाहिए और उसके साथ बराबरी का साझेदार होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक-दूसरे का साथ नहीं, बल्कि मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। साझेदार का मतलब सम्मान मिलना चाहिए, न की निर्भरता से होना चाहिए।

Created On :   16 Jun 2026 11:49 PM IST

Tags

Next Story