Russia Plane Crash: US के बाद रूस का बॅाम्बर विमान क्रैश, सभी लोग सुरक्षित, इंजन में गड़बड़ी की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के बाद रूस में प्लेन क्रैश की खबर सामने आई है। रूस का एक सैन्य विमान Tu-22M3 ट्रेनिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में धुएं का बड़ा गुबार देखा गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद सभी क्रू मेंबर समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान को हराने के बाद हरमनप्रीत कौर ने इन बल्लेबाजों की जमकर की तारीफ, दीप्ती ऑलराउंडर प्रदर्शन पर क्या कहा?
ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा
रूस का Tu-22M3 बॉम्बर विमान साइबेरिया के इरकुत्स्क इलाके में उड़ान भर रहा था। इसी दौरान विमान अचानक नीचे गिर गया। दुर्घटना के बाद वहां धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। यह हादसा कामेंका गांव के पास हुआ।
सभी क्रू मेंबर सुरक्षित
विमान में चार लोग सवार थे। खतरा महसूस होते ही सभी पैराशूट की मदद से बाहर निकल गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जमीन पर भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंजन में खराबी हादसे की वजह हो सकती है।
यह भी पढ़े -अमेरिकी हमलों में मारे गए भारतीय नाविकों के लिए एफएसयूआई ने ट्रंप और भारत सरकार से की मुआवजे की मांग
अमेरिका में भी हुआ बड़ा हादसा
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। विमान में कुल 8 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह विमान एक टेस्ट फ्लाइट पर था। अभी तक दुर्घटना का सही कारण सामने नहीं आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान के कंट्रोल सिस्टम, इंजन या किसी अन्य तकनीकी हिस्से में समस्या हो सकती है। घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है और एयरबेस पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Created On :   16 Jun 2026 12:45 PM IST












