US Iran Peace Talk: अमेरिका के साथ शांति समझौते के बाद ईरान को इराक-तुर्की-मिस्तर ने किया फोन, ट्रंप की इन शर्तों को लेकर की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता अपने अंतिम पढ़ाव में है। इस बीच इराक, तुर्की और मिस्त्र ने ईरान से फोन पर बातचीत की। टेलीग्राम अकाउंट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अराघची अब्बास ने तीनों देशों के विदेश मंत्री ने अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने इराक, तुर्की और मिस्त्र से लेबनान पर इजराइली हमलों को पूरी तरह से बंद करने पर जोर दिया। अराघची ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए फ्रेमवर्क समझौते को लागू करने की जिम्मेदारी अमेरिका की है। पोस्ट में ईरानी विदेश मंत्री ने समझौता पक्का करने की कोशिशों में समर्थन के लिए तुर्की, इराक और मिस्त्र का शुक्रियादा किया।
यह भी पढ़े -मंदिर चंदा विवाद की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, श्रद्धालुओं का भरोसा नहीं बचा पा रही सरकार भाई जगताप
ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-ईरान के बीच पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए तैयार समझौता मसौदे का स्वागत किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने दोनों देशों के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा, "मैं अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए बनी समझ का स्वागत करता हूं। इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान पैदा हुआ और कई देशों में लोगों की जान गई है।"
पीएम मोदी ने बयान में शांति का उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, "नई समझ के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद है। साथ ही यह समुद्री मार्गों पर निर्बाध आवाजाही और वैश्विक व्यापार को सुरक्षित बनाए रखने में भी मददगार साबित होगा। भारत के प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों के बीच शेष मुद्दों पर होने वाली बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी और अंततः एक स्थायी तथा व्यापक समझौते तक पहुंचा जाएगा।"
यह भी पढ़े -अशोक गहलोत के बयान पर आरपी सिंह का पलटवार, बोले- कांग्रेस इमरजेंसी की मानसिकता से बाहर नहीं निकली
ट्रंप से मुलाकात करने की कोशिश में नेतन्याहू
इजराइल के अधिकारी के हवाले से एनबीसी न्यूज ने जानकारी साझा की है कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति की तरफ से कल रात घोषित ईरान डील पर चर्चा करने के लिए ट्रंप से मुलाकात करने की कोशिश कर रहे हैं। नेतन्याहू राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि नेतन्याहू जी7 समिट के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात करना चाहते हैं।
Created On :   15 Jun 2026 11:22 PM IST












