ईरान-अमेरिका युद्ध: 3 महीने 16 दिनों के बाद शांति समझौता! स्विटजरलैंड में होंगे हस्ताक्षर, शहबाज ने संसद को क्या-क्या बताया?

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान की शांति समझौते को लेकर पाकिस्तान की संसद में एक ऐलान किया गया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संसद को बताया कि दोनों देशों के बीच स्विट्जरलैंड में शांति डील पर हस्ताक्षर होने वाले हैं। जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा। उन्होंने इसे समझौता नहीं, बल्कि शांति और बातचीत की सफलता बताई है। यानी यह एक डिप्लोमैटिक सक्सेस है। इसके साथ ही शहबाज ने इस संघर्ष को वैश्विक ऊर्जा को गंभीर खतरा पैदा करने वाला बताया है।
यह भी पढ़े -बच्ची हानिया की मौत पर पाकिस्तान से जवाब मांग रहा ऑस्ट्रेलिया, पीएम अल्बनीज बोले-'हो पारदर्शी जांच'
इस समझौते में मुनीर की भूमिका?
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को लेकर बताया कि उन्होंने इस युद्ध को सुलझाने के लिए और शांति स्थापित करने में सक्रिया भूमिका निभाई है। साथ ही प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में हुए शांति समझौते को हिस्टोरिक माइलस्टोन बताया। शहबाज कहते हैं कि तीन महीने और 16 दिनों के प्रयाशों के बाद ये परिमाण सामने आए हैं। वो बताते हैं कि ये रिजल्ट ऐसे समय पर सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान ने लेबनान समेत सैन्य कार्रवाई को तुरंत और स्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान को हराने के बाद हरमनप्रीत कौर ने इन बल्लेबाजों की जमकर की तारीफ, दीप्ती ऑलराउंडर प्रदर्शन पर क्या कहा?
शांति वार्ता में दोनों देशों का धैर्य
पाकिस्तानी पीएम कहते हैं कि मिडिल ईस्ट में शांति लाने वाले समझौते की बातचीत के दौरान अमेरिका और ईरान दोनों के नेतृत्व में मुश्किल घड़ी में धैर्य और समझदारी दिखाई। इस समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बताते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन तक युद्ध चला, जिसे खत्म करने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस जंग की वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हुआ था।
कहां पर होगी हस्ताक्षर सेरेमनी?
शहबाज शरीफ ने शांति समझौते पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच इस डील पर साइन 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक हस्ताक्षर सेरेमनी की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। उन्होंने इस दिन को सिर्फ पाकिस्तान में रहने वाले नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में रहने वाले पाकिस्तानियों के लिए गर्व बताया है।
Created On :   15 Jun 2026 7:16 PM IST












