प्लेन हादसा: पाकिस्तान एयर फोर्स का विमान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

पाकिस्तान एयर फोर्स का विमान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में क्रैश, दोनों पायलटों की मौत
पाकिस्तान आर्मी ने हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए Board of Inquiry गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पाकिस्तान एयर फोर्स का एक विमान क्रैश हो गया, यह प्लेन हादसा सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के मरदान के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वायुसेना का हादसाग्रस्त विमान ट्रेनी विमान बताया जा रहा है, विमान में सवार दोनों पायलटों की हादसे में मौत हो गई। पाकिस्तान सेना ने अपने बयान में बताया कि हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए Board of Inquiry गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पाकिस्तानी सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वायुसेना का इस विमान ने नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, तभी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यह हादसा हुआ। प्लने क्रैश में जिन दो पायलटों की मौत हुई उनके नाम मुहम्मद कासिम अब्दुल्ला और ताहा अब्बासी बताए जा रहे है। आपको बता दें बीते दो दिन पहले असम के जोरहाट में असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान क्रैश हो गया था। जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया था जिसमें पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई थी।

Created On :   15 Jun 2026 7:12 PM IST

Tags

Next Story