Middle East Tension: अमेरिका-ईरान शांति समझौता के बाद होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगेगा? ट्रंप ने कर दिया साफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य पूर्व में लंबे समय से तनाव बना हुआ था और कई देशों को बड़े संघर्ष का डर था। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौता तय हो गया है। इस खबर के बाद दुनिया भर में चर्चा तेज हो गई है। खासकर तेल व्यापार और समुद्री मार्गों को लेकर लोगों की नजरें इस समझौते पर टिकी हुई हैं। अगर यह समझौता सफल रहता है तो क्षेत्र में तनाव कम होने और व्यापार सामान्य होने की उम्मीद बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े -महिला टी20 विश्व कप पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने की मंधाना, दीप्ति और ऋचा की तारीफ
ट्रंप ने समझौते का किया दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता पूरा हो चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
यह भी पढ़े -तारीख कंफर्म, 4 महीने के बाद ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, यहां देखें पूरी डिटेल्स
होर्मुज मार्ग रहेगा खुला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाएगा। बस इतना ही नहीं बल्कि, समुद्री गतिविधियों पर लगी रोक भी हटाई जाएगी।
19 जून को हो सकते हैं हस्ताक्षर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुसार, दोनों देशों के बीच समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में आधिकारिक हस्ताक्षर हो सकते हैं। कई देशों ने इस प्रक्रिया में सहयोग किया है।
Created On :   15 Jun 2026 9:42 AM IST













