Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को हराने के बाद हरमनप्रीत कौर ने इन बल्लेबाजों की जमकर की तारीफ, दीप्ती ऑलराउंडर प्रदर्शन पर क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2026 में आज रविवार (14 जून) को बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान को 64 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। विपक्षी टीम 106 स्कोर पर ही सिमट गई। मैच जीतने के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 3 खिलाडियों की बड़ी तारीफ की है।
टीम की कप्तान ने स्मृति मंधाना, दीप्ती शर्मा और ऋचा घोष की जमकर तारीफ की है। आगे उन्होंने कहा अब हर मुकाबला जीतना जरूरी है। हरमन ने कहा, 'इस जीत से काफी खुशी है और सबसे पहले मैं भारतीय प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। स्मृति और दीप्ति दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अगर मेरे हाथ में हो तो ऋचा घोष को पहली ही गेंद से बल्लेबाज़ी के लिए भेज दूं लेकिन टीम में उनकी भूमिका दूसरी है।'
उन्होंने कहा, 'क्रिकेट में कैच लपकना काफी महत्वपूर्ण होता है। हमने जैसी फील्डिंग की और कुल मिलाकर जैसा प्रदर्शन किया उससे मैं खुश हूं। हर गेम जरूरी है और जिस तरह से हमने जीत हासिल की उससे हमें आगे मदद मिलेगी।'
मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली। ऋचा घोष की 17 गेंदों में 34 रन बनाए। दीप्ती शर्मा ने 4 ओवर में 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 10 रन ही दिए।
Created On :   15 Jun 2026 1:05 AM IST











