Rahmanullah Gurbaz: गौतम गंभीर सर से मिले सुझावों पर मैंने काम किया, अफगान बल्लेबाज ने कोच को शतक का श्रेय देकर खड़ा किया बवाल

गौतम गंभीर सर से मिले सुझावों पर मैंने काम किया, अफगान बल्लेबाज ने कोच को शतक का श्रेय देकर खड़ा किया बवाल
भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में शतक लगा दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में शतक लगा दिया। वह सभी भारतीय गेंदबाजों को बड़ी ही आसानी से खेल रहे थे। मुकाबला भारत ने जीता लेकिन अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज गुरबाज ने रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए।

शतकीय पारी के बाद गुरबाज ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद, मेरी गौतम गंभीर सर के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई थी। उस चर्चा से मुझे सच में मदद मिली। मैंने नेट्स में उन सुझावों पर काम किया और मैं उस मार्गदर्शन के लिए बहुत आभारी हूं। जब टेस्ट मैच खत्म हुआ, तो मैंने उनसे कहा कि मैं अपने शॉट सिलेक्शन को बेहतर बनाना चाहता हूं। उन्होंने कुछ अच्छे सुझाव दिए और मैं आज उन्हें लागू कर पाया। मैंने बस सकारात्मक खेलने की कोशिश की और यह मेरे लिए कारगर रहा।"

अपनी रणनीति के बारे में गुरबाज ने कहा, "मैं इस प्रदर्शन के लिए आभारी हूं। मुझे लगता है कि रणनीति बहुत सरल और आसान थी, बस सकारात्मक क्रिकेट खेलना। हमें पता था कि यह 25 ओवर का गेम है, लेकिन मैं अपने खेल को भी जानता हूं। मैंने बस खुद पर भरोसा किया और टीम के लिए खेला। योगदान देकर अच्छा लगा।"

पहला वनडे मुकाबले में बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 194 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 23वें ओवर में 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

Created On :   14 Jun 2026 11:39 PM IST

Tags

Next Story