मिडिल ईस्ट में शांति विराम पर साइन!: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए MoU पर हस्ताक्षर, अब कैसे रहेंगे दोनों देशों के रिश्ते?

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए MoU पर हस्ताक्षर, अब कैसे रहेंगे दोनों देशों के रिश्ते?
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष खत्म हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए समझौता ज्ञापन यानी MoU तैयार किया गया था।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष खत्म हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए समझौता ज्ञापन यानी MoU तैयार किया गया था। इस पर दोनों देशों के साइन हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने अमेरिका के अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि ईरानी की तरफ से संसद के स्पीकर कलिबाफ ने साइन किए हैं।

आंशिक रूप से खुला होर्मुज स्ट्रेट

इस मौके पर ट्रंप ने बयान जारी करते हुए बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसके बाद खाड़ी में स्थिति समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज आंशिक रूप से खोल दिया गया है। यहां से अब जहाज सुरक्षित निकलने लगे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक ये मार्ग पूरी तरफ से खुल जाएगा। अब ईरान के साथ उनके संबंध पहले जैसे हो गए हैं। तेहरान में नेताओं का एक अलग समूह है।

क्या इस डील पर खुश हुए ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति बताते हैं कि उन्हें तीसरा समूह समझदार और मजबूत लगा। वो कहते हैं कि आखिरकार उन्होंने एक डील कर ली है। उन्हें बुरा इस बात का लगा कि दो रातों तक हमले करने पड़े और तीसरे हमले की सोच ही रहा था कि इससे पहले यह डील हो गई। ट्रंप मानते हैं कि मौजूदा समय में मिडिल ईस्ट में बहुत से चीजें अच्छी होने वाली है। लेकिन इस समझौते के बाद तेल की कीमतें धड़म से गिर गई और शेयर मार्केट तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ गया।

अमेरिका ईरान के कैसे रहेंगे रिश्तें?

ट्रंप कहते हैं कि इस समझौते में मुझे अच्छी बात ये लगी कि अब ईरान के बार परमाणु हथियार होंगे और वह इस बात पर पूरी तरफ से सहमत भी हो गए हैं। वो आगे कहते हैं कि उन्हें इस डील से बहुत अच्छा लगा और उम्मीद जताई कि संबंध भी अच्छे रहेंगे। हम सब लोग मिल-जुलकर काम करेंगे। अगर ऐसा नहीं होता तो हम वहां पर पहुंच जाएंगे, जहां से शुरुआत की थी, लेकिन अब आगे जरूरत नहीं पड़ेगी।

Created On :   15 Jun 2026 11:05 PM IST

Next Story