Middle East Tension: अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बीच 300 अरब डॉलर वाले दावे ने बटोरी सुर्खियां, अब साफ हुई पूरी तस्वीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों ने एक शुरुआती समझौता किया है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ लोगों ने दावा किया कि अमेरिका, ईरान को 300 अरब डॉलर की मदद देने वाला है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी खबरें सही नहीं हैं और इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ईरान के परमाणु हथियार रखने को लेकर भी बड़ी बात कही है।
यह भी पढ़े -भारत-नॉर्वे ने वैश्विक प्राथमिकताओं और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा, बदलती वैश्विक चुनौतियों पर हुई बातचीत
क्या ईरान परमाणु हथियार रखेगा?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान को 300 अरब डॉलर देने की खबर गलत है। उन्होंने इसे झूठी जानकारी बताया है। ट्रंप के अनुसार, ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर राजी हो गया है।
On Truth Social, US President Donald Trump posts, "Iran has agreed to never have a Nuclear Weapon! Also, the story that the U.S. is paying Iran 300 million Dollars is Fake News, put out by the Dumocrats!!! President DJT" pic.twitter.com/Ax0KEBYpjz
— ANI (@ANI) June 16, 2026
यह भी पढ़े -भारत-नॉर्वे ने वैश्विक प्राथमिकताओं और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा, बदलती वैश्विक चुनौतियों पर हुई बातचीत
जेडी वेंस ने क्या कहा?
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप की कोशिशों से पॉजिटिव रिजल्ट मिले हैं। वेंस ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना बहुत जरूरी है।
आगे क्या होगा?
समझौते पर इस हफ्ते के अंत में जिनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसके बाद समझौते का पूरा मसौदा लोगों के सामने रखा जा सकता है। दोनों देशों के बीच स्थायी शांति को लेकर बातचीत भी जारी है।
Created On :   16 Jun 2026 10:20 AM IST

