Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला, धुंए के गुबार में तब्दील हुआ मॉस्को, हर तरफ मची तबाही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग खत्म होने के बजाए और भयावह होती जा रही है। यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। यूक्रेन ने अपने हमले से रूस की राजधानी मॉस्को की कई इमारतों को आग और धुंए में तब्दील कर दिया। इस अटैक में रूस की आयल रिफाइनरियां भी चपेट में आ गई है। रूसी अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यूक्रेन ने एक हफ़्ते में दूसरी बार मॉस्को की एक ऑयल रिफ़ाइनरी पर हमला किया और मॉस्को के एयरपोर्ट्स पर कमर्शियल फ़्लाइट्स को रोक दिया। यह हमला चार साल से ज़्यादा समय पहले रूस के हमले के बाद से यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था। ऑयल रिफाइनरी पर हमले के बाद उसमें भयंकर विस्फोट हुआ और आग की लपटें आसमान तक देखी गईं।
हमले के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय का आया बयान
इस अटैक के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने रात भर में कई इलाकों में 555 यूक्रेनी ड्रोन्स को मार गिराया, जिनमें से लगभग 200 को रूसी राजधानी के पास पहुंचने पर रोका गया। लेकिन कई ड्रोन शहर को निशाना बनाने में कामयाब रहे। मॉस्को में लगा रूस का एयर डिफेंस सिस्टम सभी ड्रोन्स को फेल नहीं कर सका। ड्रोन हमले से जिनसे टेरीटरी ऑफ सैडोवोड, बेलाया दाचा जैसे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कुछ आवासीय इमारतों को क्षति पहुंची है। कई जगहों से आग की भारी लपटें निकल रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले से जुड़े वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया है।
वहीं, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि कई ड्रोन शहर के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित मॉस्को ऑयल रिफ़ाइनरी से टकराए। रूस के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को के चार एयरपोर्ट्स से फ़्लाइट्स रोक दी गईं।
यह भी पढ़े -रूस के 'शैडो फ्लीट' पर बड़ा वार, समंदर में तेल टैंकर पर लंबा अभियान चलाकर कब्जे में लिया, PM स्टार्मर ने बताई वजह
मॉस्को क्षेत्र में ईंधन सप्लाई करने वाला प्लांट भी क्षतिग्रस्त
यूक्रेन के हमले से मॉस्को की तेल रिफाइनरी गजप्रोम नेफ्त को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। दरअसल, यह रिफाइनरी मॉस्को क्षेत्र को ईंधन सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा प्लांट है। इस रिफाइनरी पर 16 जून को पहला हमला हुआ था। इसके बाद 18 जून को दूसरी बार हमला हुआ। इसमें स्टोरेज टैंक्स, क्रूड ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट और डीजल हाइड्रोट्रिटिंग यूनिट क्षतिग्रस्त हुई है। हमले के बाद भारी आग लगी, जिससे पूरे शहर में काला धुआं फैल गया है।
बता दें, मॉस्को के चारों मुख्य एयरपोर्ट शेरेमेतयो, डोमोदेदोवो, व्नुकोवो आदि पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गई। वहीं, सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुईं है। धुआं और विस्फोटों की आवाज से शहर में दहशत फैली रही। राजधानी मॉस्को के कई इलाकों में दिन में अंधेरा-सा छा गया।
Created On :   18 Jun 2026 6:10 PM IST














