G7 Summit 2026: भारत से वादे या डबल स्टैंडर्स, PM मोदी के साथ ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक के समझें मायने

भारत से वादे या डबल स्टैंडर्स, PM मोदी के साथ ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक के समझें मायने
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 समिट के बाद बुधवार शाम करीब 7.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 समिट के बाद बुधवार शाम करीब 7.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। इस द्विपक्षीय बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को लेकर एक बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत पर कभी भी कोई हमला होता है। तो अमेरिका आगे आएगा।

पीएम मोदी ने उठाया होर्मुज स्ट्रेट में भारतियों की मौत का मुद्दा

बैठक में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा रहेगा, फिर चाहे हमारे बीच कोई लिखित समझौता न हो। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर वहां (भारत में) कोई दूसरा नेता (प्रधानमंत्री) हो, तो मैं इसके बारे में कह नहीं सकता।

ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैंने इस बारे में सुना है, यह बहुत ही मुश्किल पेशा है। हम इस मामले पर काम कर रहे हैं।

पीएम ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर दिया जोर

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। पीएम मोदी ने जोर दिया कि लाखों की संख्या में तैनात भारतीय नाविकों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते में नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, "मैं पश्चिम एशिया में दीर्घकालिक शांति और स्थिरता कायम करने की दिशा में राष्ट्रपति ट्रंप की शांति समझौते की प्रगति की तरफ उठाए गए कदमों की प्रशंसा करता हूं। मुझे यकीन है कि समझौते के लागू किए जाने के दौरान नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।"

Created On :   17 Jun 2026 11:07 PM IST

Tags

Next Story