Iran-US War: अमेरिका-ईरान के बीच थमेगा युद्ध, होगी शांति? ट्रंप की नई वॉर्निंग ने फिर बढ़ाया टेंशन, लीक दस्तावेज ने उठाए हॉर्मूज खुलने पर सवाल

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच अभी शांति समझौता (पीस डील) पक्का नहीं हुआ है। ये बात खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया तो अमेरिका सेना दोबारा और भी बड़े स्तर पर हमला करेगी। उनके इस बयान से साफ हो गया कि दोनों देशों के बीच तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
डील पर सस्पेंस कायम
फ्रांस में हो रहे रहे G7 सम्मेलन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान और हमारे बीच अभी केवल मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हुआ है। अभी और कई बातें हैं जिनका तय होना बाकी है। वहीं, जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या ईरान के साथ ईरान के साथ हुई यह डील फाइनल है, तो उन्होंने जबाव दिया, 'नहीं, यह अंतिम नहीं है।'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'अगर उन्होंने (ईरान) ठीक से व्यवहार नहीं किया, तो हम फिर बम बरसाएंगे।' उनके इस बयान से साफ हो गया कि ईरान-अमेरिका समझौते पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।
यह भी पढ़े -राष्ट्रपति ट्रंप की पीएम मोदी से मुलाकात महत्वपूर्ण, द्विपक्षीय रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद अमेरिकी सीनेटर
होर्मुज पर क्या बोले?
होर्मुज को लेकर ट्रंप ने कहा कि आने वाले दो से तीन दिन होर्मुज खुल जाएगा। मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। ट्रंप के इस दावे के बीच समझौते के डॉक्यूमेंट्स लीक हुए हैं,जिनमें होर्मुज स्ट्रेट का सीधे तौर पर कोई उल्लेख नहीं है।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक दस्तावेज में सिर्फ इतना कहा गया है कि फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच जहाजों की आवाजाही 30 दिनों के अंदर वैसी ही सामान्य हो जाएगी, जैसी युद्ध से पहले थी। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आगे क्या व्यवस्था होगी, इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
Created On :   17 Jun 2026 6:49 PM IST












