Meloni Vs. Trump: ट्रंप के दावे पर मेलोनी का जोरदार पलटवार, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को बताया झूठा और शर्मनाक

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका के अपने सहयोगी देशों के साथ तल्ख होते रिश्तों के बीच इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उनके दावों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के ऐसे बनावटी बयान सुनकर हैरानी और दुख होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने मित्र देशों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा 'थैंक यू', भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा
ट्रंप पर उठाए सवाल
मेलोनी ने ट्रंप के बयान को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, लेकिन यह बहुत शर्मनाक है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप पर सवाल उठाते हुए कहा कि जैसी सख्ती वह अपने सहयोगी देशों के खिलाफ दिखाते हैं, वैसा विरोधियों के खिलाफ क्यों नहीं दिखाते? मेलोनी का इशारा ईरान, चीन और रूस की तरफ था।
इटली की पीएम ने अपने बयान में ये भी संकेत दिया कि ट्रंप उन वैश्विक नेताओं के खिलाफ नरम रुख अपनाते हैं जिनकी नीतियां अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के खिलाफ होती है। उन्होंने आगे कहा कि सहयोगियों पर दबाव बनाना आसान होता है, सही लीडरशिप वो होती है जो विरोधियों के सामने दिखे।
यह भी पढ़े -इटली से पहले इथोपिया और मॉरीशस समेत इन देशों में भी पीएम मोदी ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम'
विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका का दौरा
ट्रंप के बयानों को झूठा और मनगठंत बताते हुए मेलोनी ने बिना किसी लाग लपेट के कहा, 'एक बात वो कभी न भूलें कि मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।'
वहीं, इस मामले पर इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप के बयान को केवल मेलोनी का ही नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान बताया है। उन्होंने आगे कहा, 'इसी वजह से मैंने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।'
क्या था ट्रंप का बयान?
मेलोनी का यह पलटवार ट्रंप के उस दावे पर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इटली की प्रधानमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की विनती की थी। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "जॉर्जिया मेलोनी ने जी7 शिखर सम्मेलन में मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मानो गुजारिश की थी। मुझे उन पर तरस आ गया, इसलिए मैंने तस्वीर खिंचवा ली। मैं ऐसा नहीं भी कर सकता था, लेकिन मुझे उन पर दया आ गई। शायद वह इस बात से खुश होंगी कि मैंने उनसे बात की। मुझे उनसे बात करने की कोई जरूरत नहीं थी।"
Created On :   19 Jun 2026 7:48 PM IST











