Trump Meloni Row: ट्रंप के फोटो वाले बयान पर भड़की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया तीखा रिप्लाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में जी7 समिट के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। इस बीच इटली की प्रधानमंत्री ने शनिवार को ट्रंप की ओर से दिए बयान पर दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने काम से काम रखे।
इटली की प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि फ्रांस में आयोजित बैठक में मेलोनी ने उनके साथ बार-बार तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया था। ट्रंप का कहना था कि मेलोनी ऐसा अपनी गिरती लोकप्रियता को बचाने के लिए कर रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मामले पर मेलोनी ने ट्रंप को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप लगातार और बिना किसी वजह से लगातार बेमतलब की बातें कर रहे हैं। जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है, तो आपकी दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली है। न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है।
लोकप्रियता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया करारा जवाब
मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता इटली के नेशनल इंटरेस्ट की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है। मैंने हमेशा यही किया है। इटली में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामलों में भी मैंने यही किया। उनके इस्तेमाल से जुड़े समझौतों का हमने हमेशा सम्मान किया। जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है। इटली एक संप्रभु देश है। वैसे भी मेरी लोकप्रियता से आपका कोई लेना देना नहीं है। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें। यानी साफ तौर पर इटली की पीएम ने ट्रंप को कहा है कि वह बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें, और अपनी लोकप्रियता पर ही ध्यान दें।
Created On :   21 Jun 2026 12:05 AM IST










