इजराइल का लेबनान पर हमला: ईरान-अमेरिका पीस डील पर लगा ग्रहण! तेहरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, समुदंर में फंसे कई जहाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-अमेरिकी के बीच हुई पीस डील के कुछ ही दिनों बाद मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ गया। ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया। इस फैसले के पीछे ईरान ने अमेरिका के दक्षिण लेबनाना से सेना न हटाने और इजराइल द्वारा किए हमले का उल्लंघन माना है।
ईरान ने इसे पहला कदम बताते हुए चेतावनी दी थी कि अगर उल्लंघन जारी रहा तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। बता दें, कुछ दिनों पहले ईरान और अमेरिका ने पीस डील के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर साइन किए थे। इसके तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोला गया था। लेकिन, लेबनान पर इजराइल के हमले और अमेरिकी सेना के ना हटने के उल्लंघन के तौर पर ईरान ने फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है। ऐसे में ईरान-अमेरिका की पीस डील फिर से खतरे में आ गई है।
यह भी पढ़े -स्विट्जरलैंड में बैठक टलने के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय का बयान- 'अमेरिका के साथ नई मीटिंग की बनाई जा रही योजना'
इजराइल ने लेबनान पर किया हमला
इससे पहले इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर होने के महज 8 घंटे बाद ही इजरायली सेना ने लेबनान के दक्षिणी भाग में भीषण हवाई हमले किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल की ओर से नबहितए इलाके में सैंकड़ों ड्रोन और तोपें से अटैक किया गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई।
इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अपनी सुरक्षा से कोई समझौता न करते हुए इजरायल गाजा और लेबनान में अपने सैन्य अभियान जारी रखेगा। हालांकि इजरायली पीएम ने यह भी कहा कि हम अमेरिका के साथ अपने करीबी रिश्ते भी बनाए रखेंगे।
सीजफायर पर हिजबुल्लाह का बड़ा बयान
वहीं, सीजफायर पर हिजबुल्लाह की ओर से भी बड़ा बयान सामने आया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि इजरायली सेना की मौजूदगी जब तक लेबनान की जमीन पर है, सीजफायर बेकार है। हिजबुल्लाह के प्रतिनिधि अली फय्याद ने ईरानी मीडिया को दिए बयान में कहा कि उनका रुख साफ और बिना किसी समझौते के है। अगर हमला जारी रहता है तो फिर सीजफायर का कोई मतलब नहीं रह जाता।
फय्याद ने साफ कहा कि हमारा आत्मरक्षा का अधिकार पूरी तरह जायज है और इस पर कोई बातचीत नहीं हो सकती। वहीं, इजरायल के साथ जंग में ईरान के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी तरह से हमें मिल रहा सैन्य और कूटनीतिक सहयोग जारी रहेगा, जिससे इजरायल पर प्रेशर बनेगा।
यह भी पढ़े -स्विट्जरलैंड में बैठक टलने के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय का बयान- 'अमेरिका के साथ नई मीटिंग की बनाई जा रही योजना'
मार्च से अब तक हजारों मौतें
इजरायल और लेबनान के बीच मार्च से जंग जारी है। इस दौरान हजारों लोगों की मौत हो गई है। बात करें लेबनान की तो वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2 मार्च से लेकर अब तक इस जंग में 3980 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार देर रात इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी में भीषण हमले किए, जिसमें 47 लोगों की मौत हो गई।
Created On :   20 Jun 2026 7:41 PM IST










