ब्रिटेन में सियासी संकट: बर्नहैम की बढ़ती लोकप्रियता के चलते मौजूदा पीएम कीर स्टार्मर आज दे सकते हैं इस्तीफा!

बर्नहैम की बढ़ती लोकप्रियता के चलते मौजूदा पीएम कीर स्टार्मर आज दे सकते हैं इस्तीफा!
स्टार्मर के बाद बर्नहम पीएम बन सकते है, उन्हें लेबर पार्टी के 300 सांसदों का समर्थन है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मेकरफील्ड उपचुनाव में नाइजेल फाराज की रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम की बड़ी जीत के बाद से ही ब्रिटेन में सियासी संकट छाया हुआ है। मौजूदा पीएम कीर स्टार्मर पर इस्तीफा देने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। उनकी कुर्सी पर संकट बना हुआ है। माना जा रहा है कि वो आज इस्तीफा दे सकते है। स्टार्मर के लेबर पार्टी के नेता और पीएम पद छोड़ने के बाद से ही बर्नहम के पीएम बनने का रास्ता क्लियर हो जाएगा। एंडी को लेबर पार्टी के 300 सांसदों का समर्थन है। बर्नहैम की बढ़ती लोकप्रियता के चलते स्टार्मर पर प्रेशर बना हुआ है।

ब्रिटेन के एक दशक के इतिहास में किसी भी पीएम ने अपना पूरा कार्यकाल नहीं किया, अपने कार्यकाल से पहले इस्तीफा देने की सूची में स्टार्मर का नाम भी जुड़ने वाला है। इससे पहले इन दस सालों में डेविड कैमरन, टेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक के नाम शामिल है। जिन्हें कार्यकाल खत्म होने से पहले पद छोड़ना पड़ा था।

हाल ही में उत्तरी इंग्लैंड के मेकरफील्ड उपचुनाव में नाइजेल फाराज की रिफॉर्म यूके पार्टी की तरफ से मिल रही दक्षिणपंथी (Right-wing) चुनौती के बावजूद बर्नहैम की जीत ने उनकी दावेदारी को मजबूत किया है। स्टार्मर के ऊपर अपनी ही पार्टी के नेताओं का प्रेशर है।

आपको बता दें 2024 के आम चुनाव में स्टार्मर ने लेबर पार्टी को बड़ी जीत दिलाई थी। उसके बाद से उनकी लोकप्रियता में गिरावट देखी जा रही है। एप्स्टीन केस में स्टार्मर के सबसे भरोसेमंद मॉर्गन मैकस्वीनी को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। ब्रिटेन में सत्ता ट्रांसफर के कई विकल्प है। पीएम इस्तीफा दे सकता है, अपना उत्तराधिकारी चुन सकता है, उसे जिम्मेदारी दे सकता हैं। पीएम पद पर बने रहने का प्रस्ताव दे सकता हैं। इस्तीफा देने के साथ ही चुनावी प्रकिया पूरी होने तक उनकी कैबिनेट का कोई सदस्य कार्यवाहक के तौर पर बना रहा सकता है। इससे पहले US प्रेसिडेंट ट्रंप ने भी इमिग्रेशन और एनर्जी मुद्दे पर स्टार्मर के इस्तीफे देने की बात कही। ट्रंप ने इस संबंध में एक पोस्ट भी साझा की।

Created On :   22 Jun 2026 12:35 PM IST

Tags

Next Story