US-Iran Tension: US-ईरान वार्ता के बीच आगबबूला हुए ट्रंप, तेहरान पर बड़े हमले की दी वॉर्निंग

US-ईरान वार्ता के बीच आगबबूला हुए ट्रंप, तेहरान पर बड़े हमले की दी वॉर्निंग
मिडिल ईस्ट में ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को लेबनान में अपने प्रॉक्सी यानी प्रतिनिधियों की मुश्किलें खड़ी करने से रोकना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि तेहरान को लेबनान में अपने ज्यादा मात्रा में फंड लेने वाले प्रॉक्सी को तुरंत रुकावट खड़ी करने से रोकना होगा।

ईरान पर भड़के ट्रंप

उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान पर फिर से बहुत जोरदार हमला करेंगे। ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले हफ्ते किया था। बल्कि उससे ज्यादा जोरदार हमला करेंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान पर फिर से बहुत जोरदार हमला करेंगे। ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले हफ्ते किया था। बल्कि उससे ज्यादा जोरदार हमला करेंगे।

ईरान-अमेरिका पीस डील में इन बातों पर फोकस

इस एमओयू में क्षेत्रीय सुरक्षा, हॉर्मुज, ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम और कई मोर्चों पर सीजफायर को लेकर व्यापक बातचीत का खाका तैयार किया गया था।

इस डील में तनाव और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढा़ने के मकसद से 60 दिनों की बातचीत का प्लान बनाया गया था। स्विट्जरलैंड में बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन ने लेबनान में सीजफायर बनाने रखने के लिए कोशिशों को बढ़ाया है। उन्होंने माना है कि स्थिति फिलहाल नाजुक ही बनी हुई है।

Created On :   22 Jun 2026 12:11 AM IST

Tags

Next Story