Middle East Peace Talk: पीस डील वार्ता के बीच ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी! क्या होर्मुज स्ट्रेट में शुरू होने वाली है टोल वसूली?

पीस डील वार्ता के बीच ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी! क्या होर्मुज स्ट्रेट में शुरू होने वाली है टोल वसूली?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में स्थित समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में स्थित समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। उनका कहना है कि अगर ईरान यह आश्वस्त करता है कि वह इस रणनीतिक मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर किसी प्रकार का टोल, बीमा शुल्क या अन्य अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाएगा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह गलत जानकारी देता है तो ऐसे में दोनों देशों के बीच चलने वाली शांति वार्ता को तत्काल खत्म कर देगें।

ट्रंप का क्यों आया ये बयान सामने?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट शेयर किया है, इसमें बताया गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल वसूली नहीं, कोई बीमा लागत नहीं और किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ट्रंप आगे कहते हैं, "यदि यह जानकारी गलत निकली, तो बातचीत तुरंत समाप्त कर दी जाएगी।" उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है कि जब हालिया दिनों में ईरानी अधिकारियों ने कहा था कि और मीडिया रिपोर्टों में अटकलें लगाई जा रही थी कि तेहरान होर्मुज स्ट्रेट से निकलने वाले जहाजों से शुल्क वसूली पर विचार कर सकता है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों जरूरी?

बताते चलें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मार्ग से कच्चे तेल का व्यापार लगभग 20 फीसदी होता है। यही कारण है कि इस रास्ते में किसी तरह की बाधा, अतिरिक्त शुल्क या सैन्य तनाव का सीधा असर ग्लोबल ऑयल मार्केट और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है। मिडिल ईस्ट में करीब चार महिनों ने तनाव गहराया हुआ था। जिसका अगर दुनिय के ऊर्जा बाजारों पर देखने को मिला है, क्योंकि मिडिल ईस्ट तनाव का अगर इस मार्ग पर काफी पड़ा है।

Created On :   24 Jun 2026 7:27 PM IST

Tags

Next Story