Protest in Bangladesh: भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति बनाने वाले युवक की गिरफ्तारी पर भारी हंगामा, हिंदू नेताओं ने सरकार से की ये मांग

भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति बनाने वाले युवक की गिरफ्तारी पर भारी हंगामा, हिंदू नेताओं ने सरकार से की ये मांग
बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसी कई खबरे सामने आई है, लेकिन इस बार फिर वहां पर अल्पसंख्यकों ने अपने अधिकारों के लिए भारी हंगामा शुरू कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसी कई खबरे सामने आई है, लेकिन इस बार फिर वहां पर अल्पसंख्यकों ने अपने अधिकारों के लिए भारी हंगामा शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शनिवार को राजधानी ढाका में नेशनल प्रेस क्लब के बाहर अल्पसंख्यक समुदायों (गैर मुस्लिम) के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन ऐसे समय पर किया जा रहा है, जब पुलिस ने एक हिंदू युवक हरिदास चंद्र तरणी दास को अरेस्ट कर लिया है।

इस आरोप में गिरफ्तार

हिंदू नेताओं का आरोप है कि हरिदास को झूठे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया है। साथ दावा कर रहे हैं कि गायकबंधा जिले के पलाशबाड़ी में भगवान राम की 81 फीट ऊंची विशालकाय प्रतिमा बना रहे हैं, जिसे सरकार ने रोकने के लिए ये कार्रवाई की है। 'बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद' के बैनर तले इस प्रदर्शन में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदायों के नेता शामिल हुए। इस दौरान सभी नेताओं ने प्रशासन पर धार्मिक अल्पसंख्यों को टारगेट बनाने का आरोप भी लगाया है। साथ ही मांग की कि हरिदास की तुरंत रिहाई हो।

गिरफ्तारी को नहीं करेंगे बर्दाश्त

एकता परिषद के महासचिव मनिंद्र कुमार नाथ कहते हैं, "सरकार ने दो-तीन दिन पहले हरिदास चंद्र तरणी दास को इस दावे पर गिरफ्तार किया कि उन्होंने पलाशबाड़ी में रामचंद्र देवता की मूर्ति बनाई थी। हम तरणी दास की इस तरह की गिरफ्तारी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते।" उन्होंने देश के हालात पर चिंता जताई है और कहा कि पिछले दो सालों से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और कानूनी कार्रवाइयां बढ़ी है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले साल देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ 3,000 से ज्यादा घटनाएं हुए हैं, इनमें 66 लोगों की हत्या भी शामिल है। साथ ही कट्टरपंथियों ने कई मंदिरों को भी टारगेट किया है।

पुलिस ने कार्रवाई पर क्या कहा?

बांग्लादेश के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने दावा किया है कि हरिदास ने करीब 9.35 करोड़ टका के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग की है। इस संबंध में उनपर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सीआईडी ने यह भी दावा किया है कि हरिदास साल 2010 में अवैध रूप से भारत पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में इस्लाम धर्म अपना लिया था।

Created On :   20 July 2026 6:25 PM IST

Tags

Next Story