Pakistan Warning To Israel: पाकिस्तानी दूतावास पर इजरायल ने किया हमला तो बौखलाया पाक, इजरायल को दी चेतावनी, कहा- 'हम जवाब देंगे...'

पाकिस्तानी दूतावास पर इजरायल ने किया हमला तो बौखलाया पाक, इजरायल को दी चेतावनी, कहा- हम जवाब देंगे...
इजरायल ने तेहरान में स्थित पाकिस्तान के दूतावास पर हमला बोला है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है। साथ ही पाक ने इजरायल को कड़ी चेतावनी देते कहा है कि वो चुप नहीं बैठेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ रहा है। एक तरफ अमेरिका शांति से युद्ध को खत्म करने की मांग कर रहा है तो दूसरी तरफ ईरान शांत नहीं हो रहा है। इसी बीच इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में गुरुवार की रात को बड़ा हमला किया था। इस हमले में पाकिस्तान के दूतावास और राजदूत के आवास के बहुत ही ज्यादा करीब हुआ है। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल देखने को मिल रहा था। इस हमले को लेकर पाकिस्तान बहुत ही ज्यादा बौखला गया है और इजरायल को धमकी दे रहा है। पाकिस्तान ने चेताते हुए कहा है कि वो कतर नहीं है जो चुपचाप हमले सह लेगा।

पाकिस्तान के सभी राजनयिक सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, सीधे पाकिस्तानी दूतावास पर हमला नहीं किया गया है। पाकिस्तान के सभी राजनयिक और स्टाफ सुरक्षित हैं। दूतावास की खिड़कियों के कांच भी बिल्कुल सही हैं लेकिन आसपास की इमारतें गंभीर तौर पर हिल गई हैं। हमले के बाद ही पाकिस्तान की सरकार से जुड़े पाकिस्तान स्ट्रैटेजिक फोरम ने प्रितिक्रिया देते हुए इजरायल को धमकी दी है। उन्होंने कहा है, इजरायल को याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान कतर नहीं है। अगर दुनिया में कहीं भी हमारे डिप्लोमैट्स को परेशानी हुई, तो हम ऐसा हमला करेंगे कि याद रखोगे।

ईरान में हमले

ईरान में कुछ समय पहले ही हवाई हमले हुए हैं, जिसमें कई अमह जगहों को निशाना बनाया गया है। जिसमें डिप्लोमैटिक आवास के आसपास के कई इलाके शामिल हैं। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई है। वहीं, इजरायल और अमेरिका ने ईरान के तेहरान, काशान और आबादान जैसे कई अन्य शहरों पर भारी हमले किए हैं, जिससे जंगर और तेज हो रही है।

Created On :   27 March 2026 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story