US-Iran War: होर्मुज के खुलने पर ट्रंप ने किया दावा, तो ईरान ने तुरंत किया खारिज, कहा- 'रास्ता अभी भी बंद है और किसी भी...'

होर्मुज के खुलने पर ट्रंप ने किया दावा, तो ईरान ने तुरंत किया खारिज, कहा- रास्ता अभी भी बंद है और किसी भी...
अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज रास्ते को लेकर भी तनातनी देखने को मिल रही है। इसी बीच ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान बातचीत के लिए झुक रहा है लेकिन ईरान ने अमेरिकी दावों को खारिज कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनातनी चल रही है। हवाओं हमलों के साथ-साथ बयानबाजियों का भी दौर देखने को मिल रहा है। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ उनकी बात हो रही है और ईरान उनके सामने झुक रहा है। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का भी रास्ता अमेरिका के लिए खोल दिया गया है। इसके तुरंत बाद ही ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने भी पलटवार करते हुए ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया है। ईरान ने साफ तौर पर कहा है कि होर्मुज का रास्ता अब भी बंद है और कोई भी हरकत होती है तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

कहां से हुई मामले की शुरुआत?

बता दें, ये पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों के चलते शुरू हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा है कि ईरान ने नेकदिली दिखाई है और अमेरिका के 10 तेल टैंकर्स को रास्ता दिया है। गुरुवार को व्हाइट हाउस में हुई कैबिनेट बैठक के बाद ही ट्रंप बहुत ही गदगद नजर आ रहे थे। उन्होंने बड़े ही उत्साह के साथ कहा था कि पहले ईरान सिर्फ और सिर्फ 8 जहाज ही छोड़ने पर तैयार था लेकिन बाद में उसने खुद ही 10 टैंकरों को मंजूरी दे दी। ट्रंप की बातों से साफ नजर आ रहा था कि ईरान अब अमेरिका के दबाव में है और बातचीत करके युद्ध को रोकने के लिए काफी मजबूर है।

Created On :   27 March 2026 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story