Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट जंग के बीच फ्रांस दौरे पर क्यों गए विदेश मंत्री एस जयशंकर? सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी जानकारी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए गुरुवार (25 मार्च) को फ्रांस पहुंचे हैं। इस मीटिंग में G-7 देशों के अलावा ब्राजील, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, यूक्रेन और भारत जैसे देशों को विशेष आमंत्रण दे कर बुलाया गया था। एस जयशंकर ने जानकारी दी कि देश के सभी नेताओं ने मिडिल ईस्ट जंग पर यूक्रेन यूक्रेन युद्ध की स्थिति और संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations-UN) के शांति कदमों पर चर्चा हुई।
जयशंकर ने अपने फ्रांस दौरे के बारे में बताया
जयशंकर ने अपने फ्रांस दौरे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने कहा हम फ्रांस में अपने समकक्षों के साथ आमने-सामने बैठकर वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा यहां पहुंचने के बाद हमने सबसे पहले विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि हमारी मुलाकात जापानी और दक्षिणी कोरिया से भी हुई है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान पर हमला किया था, जिससे वहां के ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले का परिणाम यह हुआ कि आज विश्व में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। ईरान अपने रास्ते से तेल, गैस की सप्लाई नहीं होने दे रहा है। विश्व के कई देश ऊर्जा जरूरतों के लिए फारस की खाड़ी देश (Strait of Hormuz) पर निर्भर है। तेहरान ने जंग के बीच इस रास्ते को खेलने की बात कही है, उसने कहा वह भारत, पाकिस्तान, रूस और चीन को रास्ता देगा।
फ्रांस के इवाना में 15 से 17 जून को G-7 का आयोजन किया जाएगा। इसमें जी-7 देश समेत कुछ अन्य देशों के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे। यह मीटिंग आगामी जी-7 समिट को ध्यान में रखकर हो रही है। बैठक का मुख्य मकसद दुनिया की चुनौतियों पर ठोस परिणाम निकालना है।
Created On :   26 March 2026 11:46 PM IST












