Strait Of Hormuz Toll Tax: होर्मुज पर अब ईरान लगा सकता है टोल! संसद में चर्चा के बीच रखा जाएगा बिल, जानें भारत को कितना देना होगा टोल?

होर्मुज पर अब ईरान लगा सकता है टोल! संसद में चर्चा के बीच रखा जाएगा बिल, जानें भारत को कितना देना होगा टोल?
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच ही ईरान ने एक बड़ा फैसला लिया है। होर्मुज पार करने के लिए अब टोल टैक्स देना पड़ सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है। जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। अब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। ईरान की संसद अब एक बिल बनाने की तैयारी में लगी हुई है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों से टोल टैक्स लिया जाएगा। सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज के अनुसार, संसद के एक विधायक का कहना है कि अगले हफ्ते तक इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला भी लिया जा सकता है। इससे ईरान को होर्मुज पर अपना कंट्रोल बनाने में तो मदद मिलेगी ही साथ ही राजस्व भी बढ़ेगा।

क्या हैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हाल?

यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की शुरुआत के बाद ईरान न कुछ जहाजों से अनौपचारिक तौर से फीस मांगनी शुरू कर दी है। एक जहाज से 20 लाख डॉलर (करीब 17 करोड़) रुपए तक मांगे हैं। अब इसको ही कानूनी रूप देने की कोशिश की जा रही है। ईरान का कहना है कि ये सुरक्षित गुजर के लिए किया जा रहा है।

दुनिया पर क्या होगा इसका असर?

जानकारी के मुताबिक, होर्मुज से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल आता और जाता है। युद्ध की शुरुआत से पहले टैंकर ट्रैफिक कम हो गया है, जिससे ब्रेंट क्रूड की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। अगर टोल लगता है तो शिपिंग कंपनियों का खर्च बढ़ने लगेगा और इसका असर सीधा तेल पर देखने को मिलेगा। जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ेगी।

भारत का क्या है कहना?

भारत के शिपिंग मंत्रालय की तरफ से इन रिपोर्ट्स को बेबुनियाद बता दिया गया है। स्पेशल सेक्रेटरी राजेश सिन्हा का कहना है कि होर्मुज एक अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रेट है और कानून के मुताबिक यहां पर फ्रीडम ऑफ नेविगेशन है। यहां पर कोई भी टोल या लेवी नहीं लगाई जा सकती है। इसलिए ही ऐसा कोई भी दावा बेबुनियाद ही है।

Created On :   26 March 2026 5:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story