चीन -ताइवान तनातनी: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ताइवान के करीब दिखे चीनी विमान और नौसैनिक जहाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-अमेरिकी-इजराइल युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है, वहीं ताइवान की सीमा के नजदीक एक बार चीनी विमानों और जहाजों की गतिविधि देखी गई है।
यह भी पढ़े -चीन की आक्रामकता के बीच भारत का ताइवान पर फोकस, आसियान सहयोग के जरिए क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे क्षेत्रीय जल के पास चीन के 16 विमान, 10 नौसैनिक जहाज और दो आधिकारिक जहाज नजर आए। उन्होंने ये भी बताया कि इनमें से 13 चीनी विमानों ने मिडिल लाइन पार कर ताइवान के हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। आपको बता दें इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी 3 चीनी मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 9 जहाज देखे गए थे।
ताइवान और चीन के बीच कई समय से तनातनी चली आ रही है, इसके पीछे की वजह चीन ताइवान को अपनी ऐतिहासिक और राजनीतिक तर्कों के आधार पर अपना अविभाज्य हिस्सा मानता है। चीन का दावा सैकड़ों साल पहले 1683 में किंग राजवंश के द्वीप पर कब्जे से शुरू हुआ। 1949 में चीन में गृहयुद्ध होने के बाद हालात बदल गए।
जबकि ताइवान स्वतंत्र प्रशासन, सेना और अर्थव्यवस्था के आधार पर अपनी अलग पहचान और अलग संप्रभु देश होने का दावा करता है। मौजूदा समय में ताइवान स्वतंत्र है, लेकिन सैन्य संघर्ष से बचने के लिए यहां के प्रशासन ने औपचारिक स्वतंत्रता घोषित नहीं की है। दोनों देशों के अपने अपने अलग अलग दावों के बीच ताइवान की स्थिति अंतरराष्ट्रीय बहस का महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है।
Created On :   25 March 2026 11:50 AM IST












