Iran-Israel War: पाकिस्तान सहित 3 देशों की मदद से होगी US और ईरान की सुलह? व्हाइट हाउस ने दी अहम जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच यह खबर सामने आ रही है कि कुछ देश दोनों के बीच बातचीत करवाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र इस काम में मदद कर रहे हैं। हालांकि, किसी भी देश ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी कहा जा रहा है कि बातचीत इस्लामाबाद में हो सकती है, लेकिन इस पर अभी कोई पक्का फैसला नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े -मध्य पूर्व संघर्ष तेज होने से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,836 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे करीब 13.65 लाख करोड़ रुपए
यूएस ने क्या कहा?
अमेरिका ने साफ कहा है कि अभी कुछ तय नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसे अब बढ़ाकर 5 दिन का सीजफायर कर दिया गया है। जब अमेरिकी अधिकारियों से पूछा गया कि क्या उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर इस्लामाबाद में ईरानी नेताओं से मिलेंगे, तो उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील बातचीत है इसलिए अभी कुछ भी खुलकर नहीं बताया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक किसी भी खबर को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए।
यह भी पढ़े -अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल ड्रंप का बड़ा बयान, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नहीं, असली नेता से बात करने का किया दावा
कौन से तीन देश हो सकते हैं शामिल?
वहीं, ईरान ने सीधे बातचीत से इनकार किया है, लेकिन यह माना है कि कुछ देश तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच संदेश तुर्की, मिस्र और पाकिस्तान के जरिए पहुंचाए जा रहे हैं।
इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की और क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को शांत करने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना चाहिए।
Created On :   24 March 2026 12:29 PM IST













