Israel-US-Iran War: अमेरिका ने ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान, पाकिस्तान में होगी मध्यस्थता बैठक, नोट कर लीजिए तारीख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच खत्म करने की चर्चांए अब तेज हो गई है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के साथ जंग खत्म करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने 9 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने मीडिल ईस्ट में शांति के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने अगले 5 दिन तक ईरान के एनर्जी ठिकानों में हमले नहीं करने की बात कही है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के भाषण पर प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी...'
अमेरिका ने बताई युद्ध खत्म होने की तारीख
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत में सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और करीब 15 मुद्दों पर बात बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान के साथ बातचीत से यह तय होगा कि व्यापक समझौता संभव है या नहीं। वहीं ईरान ने पहले अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया और फिर बाद में माना कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो जाता है तो तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। ट्रंप ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा खामेनेई लापता हैं और किसी को नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ है। उन्होंने दावा किया कि ईरान का नेतृत्व लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अमेरिकी समाचार आउटलेट Axios ने US अधिकारी के हवाले से बताया कि इस जंग को खत्म कराने के लिए तुर्किए, मिस्र और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की।
यह भी पढ़े -पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के बीच सोने का भाव 7,600 रुपए फिसला तो चांदी 13,000 रुपए से ज्यादा गिरी
आसिम मुनीर ने ट्रंप से की बातचीत
इस बीच पाकिस्तान के सीडीएफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली अधिकारियों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते इस्लामाबाद में बातचीत हो सकती है। इससे पहले इजरायल के चैनल12 ने एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया था कि इस हफ्ते के अंत में इस्लामाबाद में वरिष्ठ ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों की बैठक के लिए संपर्क प्रक्रिया चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया, 'पाकिस्तान में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए चल रहे संपर्कों के तहत, इस संभावना पर विचार किया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधि के हेड होंगे।'
वहीं, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने डोनाल्ड ट्रंप को धोखेबाज राष्ट्रपति बताते हुए कहा कि उनका बयान ईरान का ध्यान नहीं भटका पाएगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान में वह सब कुछ खत्म कर दिया है जिसे खत्म किया जा सकता था। ट्रंप ने कहा, 'इस बार ईरान वाकई गंभीर है, वे समझौता करना चाहते हैं। वे शांति चाहते हैं। हम उन्हें पांच दिन का समय देंगे।'
Created On :   24 March 2026 12:48 AM IST












