Iran-Israel War: ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच कूदा ब्रिटेन, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास भेजी हथियारों से लैस पनडुब्बी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। करीब 3 सप्ताह बाद भी ईरान और इजरायल- अमेरिका एक दूसरे पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। देख कर तो लग रहा है जैसे यह जंग जल्द खत्म नहीं होगी। तनावपूर्ण स्थित के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने चिंता और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि संघर्ष में अब ब्रिटेन भी कूद गया है। डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर हमले की धमकियों के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बड़ा कदम उठाया है। अल जजीरा ने डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की एक पनडुब्बी जो कि मिसाइलों से लैस और परमाणु ऊर्जा से चलने वाली है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास पहुंच गई है। इससे यह माना जा रहा है कि अब ब्रिटेन भी जंग में शामिल हो गया है।
यह भी पढ़े -डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा ट्रंप प्रशासन पश्चिम एशिया में क्या हासिल करना चाहता है पता नहीं, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को तरुंत समाप्त करने की मांग की
पर्थ शरह से हुई थी रवाना
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन की पनडुब्बी, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से 6 मार्च को रवाना हुई थी। वहीं, अब कहा जा रहा है कि HMS Anson (पनडुब्बी) स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के नजकी पहुंच गई है जो कि अरब सागर के उत्तरी भाग के पास है।
यह भी पढ़े -लेबनानी प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा उनकी बगैर पसंद के देश पर थोपा गया युद्ध, जंग में धकेलने वाले देशों को पहले दिखानी चाहिए थी समझदारी
कितनी ताकतवर है पनडुब्बी?
जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन की यह परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी बहुत आधुनिक हथियारों से लैस है। इसमें ऐसे मिसाइल हैं जो करीब 1,600 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकते हैं। इसके साथ ही, इसमें शक्तिशाली स्पीयरफिश टॉरपीडो भी लगे हैं। यह सभी हथियार मिलकर इस पनडुब्बी को बेहद ताकतवर और खतरनाक बनाते हैं।
Created On :   23 March 2026 10:16 AM IST













