US-Iran War: 'हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं...' ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान का तीखा पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम है। उनका कहना है कि यदि ईरान अगले 48 घंटों के भीतर बिना किसी शर्त और धमकी के होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो अमेरिका ईरान के पॉवर प्लांट्स पर जोरदार बमबारी कर उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देगा। ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजश्कियान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम दरअसल उस हताशा को दर्शाता है, जो एक इतिहास रचने वाले राष्ट्र की दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने खड़ी है। धमकियां और आतंक हमारे संकल्प को कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत करते हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी के लिए खुला है, सिवाय उनके जो हमारी जमीन और संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं। हम युद्धभूमि में किसी भी बेबुनियादी धमकी का डटकर और निर्णायक तरीके से सामना करने के लिए तैयार हैं।'
उधर, ईरानी राष्ट्रपति के सहयोगी इस्माइल सेकब इस्फहानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि वे अगले दो दिन के अंदर पानी को स्टॉक कर लें और अपने मोबाइल फोन को फुल चार्ज रखें।
मिलेगा मुंह तोड़ जवाब
उधर, ट्रंप की धमकी पर ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की तरफ से पलटवार किया गया है। IRGC का कहना है कि यदि अमेरिका-इजरायल ईरान के ऊर्जा और ईधन से जुड़े ठिकानों पर अटैक करता है तो उसे इसका तगड़ा जवाब मिलेगा। फिर हमारा हमला केवल उनका सेना तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के अहम ठिकानों पर कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   23 March 2026 12:59 AM IST












