Israel-US Iran War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले से सहमा इजराइल, परमाणु प्लांट वाले शहर पर किया मिसाइल अटैक

ईरान के ताबड़तोड़ हमले से सहमा इजराइल, परमाणु प्लांट वाले शहर पर किया मिसाइल अटैक
अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच युद्ध जारी है। 23 दिन से जारी इस युद्ध से मिडिल ईस्ट में त्राही त्राही मची हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच युद्ध जारी है। 23 दिन से जारी इस युद्ध से मिडिल ईस्ट में त्राही त्राही मची हुई है। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच ईरान ने इजराइल के दो परमाणु प्लांट वाले शहरों को निशाना बनाया है।

इजराइल के दो परमाणु प्लांट वाले शहर पर मिसाइल अटैक

ईरान ने इजराइल के दो अलग-अलग शहरों में स्थित परमाणु प्लांट पर मिसाइल से अटैक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दो अलग-अलग ईरानी मिसाइल हमलों ने इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना, जहां देश का मुख्य परमाणु संयंत्र स्थित है और पास के अरद शहर को निशाना बनाया. ये हमले युद्ध के शुरू होने के बाद अब तक की सबसे गंभीर घटनाओं में से एक मानी जा रही हैं. ईरानी राज्य टीवी ने इन हमलों को “प्रतिक्रिया” बताया और कहा कि इसका जवाब उस दिन ईरान के नटांज परमाणु संवर्धन केंद्र पर हुए हमले के तौर पर दिया गया है.

इससे पहले ईरान ने इजरायल पर एक बड़ा मिसाइल हमला किया जिससे हालात काफी गंभीर हो गए। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए और कई बच्चों को भी चोट आई है। सबसे ज्यादा असर दक्षिणी इजरायल के अराद और दिमोना शहरों में देखा गया, जहां घरों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

रिहायशी इलाकों में गिरी मिसाइलें

जानकारी के अनुसार, इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम इन मिसाइलों को पूरी तरह रोक नहीं पाया। इंटरसेप्टर दागे गए थे, लेकिन कई मिसाइलें सीधे रिहायशी इलाकों में गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि, दिमोना में स्थिति और भी संवेदनशील मानी जा रही है, क्योंकि वहां इजरायल का परमाणु केंद्र मौजूद है। यहां भी कई लोग घायल हुए, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है, जिसे गंभीर चोट आई है।

ईरान ने कहा 'जवाबी कार्रवाई'

ईरान ने इस हमले को अपने परमाणु केंद्र पर हुए पहले के हमले का जवाब बताया है। वहीं, इजरायल ने आरोप लगाया कि यह हमला आम नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया। इस घटना के बाद कई परिवारों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया और पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

ईरान पर बड़ा आरोप

इजरायल ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने जानबूझकर आम लोगों को निशाना बनाया। अराद और दिमोना में मिसाइल गिराकर नागरिकों को नुकसान पहुंचाया गया। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। इजरायल ने इसे युद्ध अपराध और आतंकवाद बताया है। वहीं, अराद के मेयर ने बताया कि करीब 150 परिवारों को उस इलाके से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। कई नेताओं ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि ऐसे हमले गलत हैं और इससे हालात और खराब होते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला किया था, जिसके बाद अब यह ईरान की जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।

Created On :   22 March 2026 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story